{"_id":"60d242d88ebc3e3296043166","slug":"one-arrested-for-making-illegal-weapons-two-absconding-jpnagar-news-mbd3931718176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहा बनाते एक गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध असलहा बनाते एक गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रजबपुर पुलिस ने मंगलवार को अवैध असलहे बनाते हुए एक अपराधी को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से निर्मित व अधबने कई असलहे, कारतूस व हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
रजबपुर पुलिस को सूचना मिली कि आम का बाग वृहद जंगल हैवतपुर गांव में अवैध असलहों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मंगलवार सुबह 6.20 बजे वहां छापा मारा। पुलिस ने मौके से अवैध शस्त्र का निर्माण कर रहे अभियुक्त इसरार उर्फ निसार अहमद निवासी ग्राम हैवतपुर थाना रजबपुर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बने, अधबने अवैध शस्त्र बरामद किए हैं। वहीं, दो आरोपी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 2 तमंचा देशी 315 बोर, 2 तमंचा देशी 12 बोर, 2 अधबने तमचे, 4 खोखा कारतूस, 8 लोहे की नाल व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं ।
पुलिस ने बताया, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम प्रयासरत है। गौरतलब है कि 20 जून को थाना गजरौला पुलिस द्वारा अवैध तमंचों के साथ पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ में बताया था कि इसरार से उन्होंने तमंचा खरीदा था। इसरार पूर्व में भी अवैध शस्त्र बनाने में वर्ष 2011 में थाना रजबपुर से जेल जा चुका है । फरार आरोपियों एजाज निवासी ग्राम हैबतपुर थाना रजबपुर और जाकिर निवासी ग्राम हैबतपुर थाना रजबपुर की तलाश जारी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक, सब इंसपेक्टर मनोज कुमार बालियान, एसआई जितेन्द्र कुमार, सिपाही नितिन कुमार, शिवा हुवा शामिल थे।