फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Old woman died under suspicious circumstances, fear of murder

Amroha News: वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Sat, 04 Mar 2023 11:28 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 04 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Old woman died under suspicious circumstances, fear of murder
जोया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा में घर में अकेली रहने वाली बतिया (70) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जांच-पड़ताल की। गांव में दिवंगत राजपाल सिंह का परिवार रहता है। उनकी मौत के बाद पत्नी बतिया ने अपने देवर राजवीर के साथ शादी कर ली थी। बतिया का मायका पचौकरा गांव का है। बतिया पर दो बच्चे एक बेटा अनिल और एक बेटी सरिता थे। दोनों बच्चों की शादी कर दी थी, लेकिन दोनों की मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद बेटे की पत्नी ने भी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शादी कर ली। तभी से बतिया अपने घर पर अकेली रहती थीं। उनके जेठ और देवर अलग-अलग रहते हैं।
विज्ञापन

बुजुर्ग बतिया के नाम पर छह बीघा भूमि है। रोजाना की तरह गांव का रहने वाला समरपाल दूधिया शनिवार की सुबह करीब आठ बजे दूध लेकर पहुंचा तो बतिया घर के आंगन में अचेत अवस्था में पड़ी हुई थीं। उसके सिर पर चोट का निशान थे। खून बह रहा था। दूधिया के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतका के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed