फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   old currency police caught

कंटेनर में ले जा रहे छह लाख पांच हजार की पुरानी करेंसी पकड़ी

Mon, 19 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 19 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
old currency police caught
नकली नोट - फोटो : Self
काशीपुर से राजस्थान मैगी लेकर जा रहे कंटेनर में छुपाकर ले जाए जा रहे छह लाख पांच हजार रुपये की पुरानी करेंसी कोतवाली पुलिस ने संभल-जोया चौराहे पर पकड़ ली। एक हजार और पांच सौ रुपये के पुराने नोटों को कंटेनर की केबिन में छुपा कर रखा गया था।
विज्ञापन


पकड़े गए तीन आरोपियों से मामले में आवश्यक दस्तावेज मांगे गए तो उनके चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी। कड़ाई से पूछताछ में पता चला कि रुपये चोरी के थे, जिसे ठिकाने लगाने के लिए वो बाहर ले जा रहे थे। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग कंटेनर में पुरानी करेंसी लेकर कहीं खपाने जा रहे हैं। सूचना के बाद कोतवाल विवेक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने संभल चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मुरादाबाद की दिशा से आ रहे कंटेनर को रोककर तलाशी ली। कंटेनर में मैगी भरी भरी हुई थी, जिसे राजस्थान के उदयपुर ले जाया जा रहा था। तलाशी लेने पर कंटेनर की केबिन छह लाख पांच हजार रुपये की पुरानी करेंसी रखी मिली।

इसमें एक हजार के पांच सौ नोट और बाकी पांच सौ के थे। इतने रुपये रखे देख पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस कंटेनर सवार यूसुफ और सालिम निवासी ढकिया चमन कोतवाली डिडौली और तालिब निवासी हसनपुर को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। इनके पास से दो तमंचे भी मिले जिसे उन्होंने कंटेनर के केबिन में कपड़ों के भीतर छिपा रखा था।

तीनों आरोपियों से करेंसी के दस्तावेज मांगे गए तो उनके चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी। काफी दर तक वो पुलिस को कोयला लाने और अन्य बहाने बताते रहे। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि रुपये उन्होंने गांव से चोरी किए थे। इसे नोटबंदी के कारण खपा नहीं पा रहे थे। इसीलिए खपाने के लिए बाहर ले जा रहे थे। फिलहाल पुलिस की ओर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही थी।

गांव के जाकिर के घर की थी चोरी 
जोया। कोतवाल विवेक शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने 17 नवंबर को गांव ढकिया चमन में किसान जाकिर के घर आठ लाख की चोरी की थी। किसान में जमीन बेंचकर घर में सात लाख रुपये रखे थे। चोरों ने नगदी के साथ घर का अन्य सामान साफ कर दिया था। इसमें से कुछ रुपया वो खपा चुके थे। नोटबंदी के कारण इतनी बड़ी रकम को यहां खपा नहीं पा रहे थे। इसीलिए इसे बाहर ले जा रहे थे। पशुओं की खरीद में रुपया खपाने की तैयारी थे।


सूचना पर संभल चौराहे पर कंटेनर के साथ तीन लोगों को पकड़ गया है। कंटेनर से छह लाख पांच हजार रुपये बरामद हुए हैं। रुपये ढकिया चमन के किसान के घर से चोरी किए गए थे। इसे बाहर खपाने की तैयारी थी। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विवेक शर्मा, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed