फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ofc,bsnl,amroha

ओएफसी कटने से सैकड़ों फोन ठप

Tue, 31 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 31 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
ofc,bsnl,amroha
सैटेलाइट फोन
 बीएसएनएल की ओएफसी कटने से शहर में तमाम बेसिक फोन ठप हो गए। तकनीकी खामी से मोबाइलों के भी सिग्नल गायब हैं। ब्रॉडबैंड, इंटरनेट सेवा सब कुछ ठप है। फोन बंद हो जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गजरौला में भी समस्याएं बरकरार हैं।
विज्ञापन


आए दिन जहां तहां ओएफसी के केबल कटते रहते हैं, लेकिन बीएसएनएल के अफसर ओएफसी काटने के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जहमत नहीं उठाते हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। महीने में दर्जनों बार ओएफसी कटती है, मगर बीएसएन के अफसर ध्यान नहीं देते। नतीजतन खुदाई कराने वाले ठेकेदार ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन


सोमवार शाम मुरादाबाद में ओएफसी कट जाने से अमरोहा जिले की भी सेवाओं पर असर पड़ा है। यहां के दर्जन भर से अधिक एक्सचेंज ठप हो गए। इनसे जुड़े फोन डिब्बा बन कर रह गए। न तो इनमें सिग्नल आए और न ही घंटी बजी। खास बात यह कि बीएसएनएल के मोबाइलों ने भी काम नहीं किया। ब्रॉडबैंड, इंटरनेट सेवा सब कुछ ठप हो गई। परेशान उपभोक्ता भटकते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed