फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Objections regarding circle rates can be filed until August 25.

Amroha News: सर्किल रेट पर 25 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Objections regarding circle rates can be filed until August 25.
अमरोहा। जिले में जमीनों के सर्किल रेट के संबंध में कोई भी व्यक्ति 25 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए तहसीलों में कैंप लगाए जा रहे हैं। अभी तक जिले में दो आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। प्रशासन ने पिछले दिनों सर्किल रेट बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्टाम्प (सम्पत्ति का मूल्यांकन) नियमावली, 1997, द्वितीय संशोधन नियमावली, 2013 और तृतीय संशोधन नियमावली, 2015 के तहत प्रशासन ने प्रस्तावित दरों पर आम जनता से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। मूल्यांकन सूची की प्रतियां अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, सहायक महानिरीक्षक निबंधन, सभी एसडीएम और उप निबंधक कार्यालयों के साथ एनआईसी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

प्रस्तावित दरों पर आपत्ति या सुझाव 25 अगस्त की शाम पांच बजे तक संबंधित कार्यालय में व्यक्तिगत या प्रतिनिधि के माध्यम से लिखित रूप में दिए जा सकते हैं। इसके बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्तियों का निस्तारण एक से तीन सितंबर तक होगा। स्थान और समय की सूचना बाद में प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईजी स्टांप अनूप सिन्हा ने बताया कि सभी तहसीलों में कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां लोग आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। अभी तक दो आपत्तियां प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed