फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Objections have been resolved; 68 centers are now proposed.

Amroha News: आपत्तियों का निस्तारण पूरा, अब 68 केंद्र प्रस्तावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Objections have been resolved; 68 centers are now proposed.
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। पूर्व में प्रस्तावित 60 केंद्रों के लिए कुल 96 आपत्तियां दर्ज की गई थी। इनके निस्तारण की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। जिसके बाद पुरानी सूची के 12 परीक्षा केंद्रों को सूची से बाहर कर दिया गया है। जबकि 20 नए केंद्रों को अनंतिम सूची में बढ़ाने के बाद कुल 68 केंद्रों की सूची बोर्ड को भेज दी गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 10 नवंबर से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। डीएम की ओर से तहसील स्तरीय टीमों के सत्यापन के बाद कुल 60 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी की गई थी, जिसके लिए चार दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गईं थीं। परीक्षा के लिए इस बार छह परीक्षा केंद्रों को पहली बार केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित किया गया था। चार दिसंबर की नियत तारीख तक कुल 96 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं जिसमें 55 आपत्ति केंद्रों की दूरी के संबंध में जबकि 39 आपत्ति परीक्षा केंद्रों के संशाेधन व दो आपत्ति केंद्रों को कटवाने के संबंध में दर्ज कराई गई थी। 11 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाना था।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण पूरा होने के बाद परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची से 12 प्रस्तावित केंद्रों को बाहर कर दिया गया है। जबकि 20 नए केंद्रों को शामिल किया गया है। इसी के साथ कुल 68 प्रस्तावित केंद्रों की सूची बोर्ड को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

पिछली बार से 1057 परीक्षार्थी हो गए कम

शैक्षिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए इस बार पिछले साल की तुलना में कम विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया गया है। पिछले साल 51,058 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसके लिए कुल 71 केंद्र बनाए गए थे। वहीं इस बार परीक्षा के लिए इस बार 50,001 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। इसमें हाईस्कूल के 26,395 व इंटर के लिए 23,606 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षार्थियों की संख्या कम होने से केंद्रों की संख्या में भी कमी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed