{"_id":"6844a41b85170210a5069193","slug":"now-tb-will-be-tested-with-truenet-machine-at-chc-too-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-141382-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अब सीएचसी पर भी ट्रूनेट मशीन से होगी टीबी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अब सीएचसी पर भी ट्रूनेट मशीन से होगी टीबी की जांच
विज्ञापन
अमरोहा।
टीबी की जांच अब जिला अस्पताल में बने क्षय रोग विभाग के अलावा जिले की सभी सीएचसी में भी होगी। इसके लिए सभी जगह ट्रूनेट मशीन उपलब्ध कराई गई है, जिनसे टीबी की जांच की जाएगी। इसके लिए स्टाफ को ट्रेनिंग दे दी गई है। ट्रूनेट मशीन से जांच शुरू होने से मरीजों को काफी फायदा होगा।
जिला अस्पताल में क्षय रोगियों की जांच के लिए केंद्र खुला हुआ है। जिसमें जिलेभर के मरीजों की जांच की जाती है। इनमें कुछ मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव भी आती है। जिनका रिपोर्ट के अनुसार दवाइयों का कोर्स शुरू करा दिया जाता है। जिला अस्पताल में स्थित क्षय रोग जांच केंद्र में एक एक्सरे, एक माइक्रोस्कॉपिंग, दो ट्रूनेट मशीन उपलब्ध हैं।
जिला क्षय रोग अधिकारी विशाल त्रिवेदी ने बताया कि जिले में होने वाली टीबी के रोगियों की जांच में अधिक समय लगता है, इसलिए ट्रूनेट मशीन की डिमांड करते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद पांच नई ट्रूनेट मशीनें मिल गई हैं। उन्होंने बताया कि ट्रूनेट मशीन की विशेषता है कि एक साथ दाे सैंपल की जांच की जा सकती है। जिससे दो मरीजों की रिपोर्ट एक साथ मिल जाती है। साथ ही इस मशीन की जांच में गुणवत्ता पाई जाती है, जिसकी रिपोर्ट ठीक होती है।