फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   now nauganva will be nagar palika

नौगावां सादात को मिलेगा नगर पालिका का दर्जा

Sun, 20 Mar 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 20 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
now nauganva will be nagar palika
प्रस्तावित नौगावां सादात तहसील का मानचित्र - फोटो : amar ujala
 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नौगावां सादात पर मेहरबान दिखाई दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले नौगावां को तहसील बनाने की घोषणा कर गए थे। इसके बाद घोषणा को पूरा करने में देरी हुई तो मेहरबानियों की बारिश कर दी है। 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नौगावां सादात में आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दिन वह नई तहसील के लिए भवन का शिलान्यास तो करेंगे ही, कई और घोषणाएं भी करेंगे। इसमें नगर पंचायत को नगर पालिका के दर्जे की भी घोषणा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। तहसील के लिए भूमि की तलाश चल रही है। कुछ स्थानों पर सहमति भी बन चुकी है, लेकिन कागजी खानापूर्ति चल रही है। तहसील फिलहाल खंडहर पड़े छात्रावास में चलेगी। इसके अलावा बस अड्डा, कन्या डिग्री कॉलेज की भी घोषणा करेंगे। वहीं नौगावां के प्रवेश द्वार पंचतनी गेट का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री के हाथों होगा।
विज्ञापन


इधर, नगर पंचायत के नए भवन का शिलान्यास 21 मार्च को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी करेंगे। वहीं 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री नौगावां को नगर पालिका का दर्जा देने की भी घोषणा करेंगे। इसके अलावा कन्या डिग्री कालेज, रोडवेज बस अड्डे की भी घोषणा करेंगे। मुख्यमंत्री ने विशेष अनुदान से हुसैनी चौक के सौंदर्यीकरण भी कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 15 अप्रैल को आने का कार्यक्रम तय हो चुका है। वह नई तहसील के शिलान्यास करेंगे, साथ ही कन्या डिग्री कालेज, रोडवेज बस अड्डा और नगर पालिका की घोषणा भी करेंगे। - मौलाना जावेद आब्दी, चेयरमैन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed