फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   now chandrapal became angry

अब बागी हुए चंद्रपाल, सांसद आवास पर अनशन पर बैठे

Tue, 24 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 24 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
now chandrapal became angry
BJP LOGO
हसनपुर विधानसभा सीट पर टिकट को लेकर भाजपा में मचा सियासी घमासान अभी खत्म होता नहीं दिख रहा है। अनशन कर और आत्मदाह की चेतावनी देकर पहले घोषित चंद्रपाल खड़गवंशी का टिकट कटवाकर महेंद्र सिंह खड़गवंशी अपना टिकट ले आए तो अब चंद्रपाल समर्थकों के साथ सोमवार को सांसद के आवास पर अनशन बैठ गए।
विज्ञापन


टिकट न होने पर परिवार को साथ आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। हालांकि सांसद के आवास पर शाम को वो अनशन खत्म कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को मसले से अवगत कराएंगे।   
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से टिकटों की  सूची जारी होते विरोध प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया था। हालांकि अन्य सीटों पर विरोध अब शांत दिख रहा है और नामांकन का दौर भी शुरू हो गया, लेकिन हसनपुर में विधानसभा सीट पर टिकट को लेकर शुरू हुआ सियासी संग्राम शांत होते नहीं दिख रहा है। पहले इस सीट से चंद्रपाल खड़गवंशी को प्रत्याशी घोषित किया गया था। इससे नाराज दावेदार महेंद्र सिंह खड़गवंशी समर्थकों के साथ 19 जनवरी को सांसद के झनकपुरी स्थित आवास पर अनशन पर  बैठ गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मदाह की चेतावनी दी थी। उनके विरोध की गूंज दिल्ली तक पहुंची थी। दिल्ली राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात होने के बाद भाजपा की ओर से रविवार को जारी दूसरी सूची में यहां से चंद्रपाल को बदलकर महेंद्र सिंह खड़गवंशी को टिकट दे दिया गया।

टिकट कटते ही अब चंद्रपाल खड़गवंशी ने विरोध का बिगुल फूंक दिया है। रविवार रात ही वो समर्थकों के साथ सांसद के आवास पर पहुंच गए थे। समर्थकों ने विरोध जताते हुए नारेबाजी की थी। सांसद ने उन्हें सुबह वार्ता के लिए बुलाया था। सोमवार सुबह फिर समर्थकों के साथ सांसद के आवास पर चंद्रपाल समर्थकों साथ सांसद आवास पर अनशन पर बैठ गए। टिकट न मिलने पर परिवार के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी। 

सांसद ने उन्हें अपना मसला राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने उठाने को कहा। कही कि टिकट वितरण की समस्या वहीं से हल होगी। खुद भी शीर्ष नेतृत्व से बात करने का आश्वासन दिया। इसके बाद चंद्रपाल खड़गवंशी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कुंवर सैन सैनी, भगवंत सिंह, बलराम सिंह, उदयराम सिंह, केंहर सिंह, टेकचंद्र सिंह, ब्रह्मराज सैनी, रोहित सैनी, राजवीर, सुंदरपाल सिंह, सौराज सिंह, कैलास सिंह, प्रकाश सिंह, भूप सिंह राना, जयवीर सिंह, नेकपाल सिंह, दयानंद सिंह, गुड्डू सिंह, नरेश, विक्रम आदि रहे। इससे पूर्व हसनपुर में भी प्रदर्शन किया।


सांसद से आश्वासन मिला है। उनसे बात के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गया हूं। राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने मसले को उठाऊंगा। टिकट कटने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में रोष है। इससे पार्टी को नुकसान होगा। चंद्रपाल खड़गवंशी, पूर्व प्रत्याशी भाजपा हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed