फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Now CCTV cameras will be installed at the medical store

मेडिकल स्टोर पर लगेंगे अब सीसीटीवी कैमरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Now CCTV cameras will be installed at the medical store
किशोरों को नशीली दवाओं से दूर रखने के लिए अब मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग ने आदेश जारी किए हैं। सीसीटीवी कैमरे के जरिए विभाग शेड्यूल एक्स व एच 1 श्रेणी की दवाएं बेचने वालों पर नजर रख सकेगा। बच्चों व किशोरों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग ने शेड्यूल एक्स व शेड्यूल एच1 के अंतर्गत आने वाली दवाओं की बिक्री करने वाले दवा विक्रेताओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाने अनिवार्य कर दिए गए हैं। जिला औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि राज्य बाल संरक्षण आयोग की सिफारिश पर बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा यह आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे अपने परिजनों की चोरी-छिपे नशीली दवाओं का सेवन कर रहे हैं। राज्य बाल संरक्षण आयोग ने इसका नोटिस लेते हुए सरकार से एक्शन की सिफारिश की। उन्होंने बताया कि थोक व फुटकर दवा विक्रेताओं के यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने जनपद के शेड्यूल एच 1 और शेड्यूल एक्स की दवा की बिक्री करने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों को एक माह के भीतर अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि एक माह बाद निरीक्षण के दौरान यदि किसी दवा विक्रेता की दुकान पर सीसीटीवी कैमरे नहीं पाए गए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उनका यह भी कहना था कि समय-समय पर सीसीटीवी की फुटेज की जांच की जाएगी। ताकि बच्चों व किशोरों को नशीली दवाओं से दूर रखा जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि इन दोनों कैटेगरी की दवाओं को बिना डॉक्टर के पर्चे के बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed