फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Now a leopard was seen near Saidpur, a car driver made a video

Amroha News: अब सैदपुर के पास दिखा तेंदुआ कार चालक ने बनाया वीडियो

Tue, 04 Feb 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 04 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Now a leopard was seen near Saidpur, a car driver made a video
ग्राम सैदपुर में गन्ने के खेत में छिपा बैठा तेंदुआ। स्रोत वीडियो ग्रैब
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव सैदपुर के पास रविवार रात एक कार के आगे तेंदुआ आ गया। इस बीच कार चालक ने तेंदुए की वीडियो बना ली। हालांकि, कुछ ही देर में तेंदुआ पास ही गन्ने के खेत में भाग गया। गांव के पास तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। उधर, वन विभाग की टीम ने जल्द ही गांव के पास पिंजरा लगाने की बात कही है।
गांव लंबिया निवासी जयकीरत रविवार रात कार से धनौरा क्षेत्र में एक शादी में शामिल होने गए थे। रात को वह कार से गांव लौट रहे थे। गांव चौखट और सैदपुर के बीच सड़क किनारे स्थित गन्ने के खेत में उन्हें एक तेंदुआ दिखाई दिया। कार की हेडलाइट देखकर तेंदुआ खेत में अंदर चला गया। वहीं, कार की लाइट बंद करने पर तेंदुआ फिर बाहर आ गया। इस बीच जयकीरत ने कार की हेडलाइट ऑन कर मोबाइल से तेंदुए की वीडियो बना ली और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन

गांव के पास तेंदुए देखा जाने से ग्रामीणों में दहशत है। कुछ समय पहले क्षेत्र के गांव मलेशिया में भी तेंदुआ देखा गया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी ने बताया कि सैदपुर के पास तेंदुआ दिखाई देने की बात उनके संज्ञान में आई है। गांव के पास पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार के आगे आया तेंदुआ, अकेले खेत में जाने से डर रहे ग्रामीण

रजबपुर। क्षेत्र में आम के बाग के पास तेंदुआ दिखाई देने से बाइक सवार सहम गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ पास ही गन्ने के खेत में छिप गया। ग्रामीणों ने तेंदुए को काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी है।

गांव रजबपुर निवासी किसान पीतम सिंह रविवार शाम बाइक से गजरौला जा रहे थे। रास्ते में एक आम के बाग में उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया, जिसे देखकर वह वापस गांव आ गए और ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीण इकट्ठा होकर आम के बाग में पहुंचे तो उन्हें देखकर तेंदुआ पास में ही गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रामीणों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन वह दिखाई नहीं दिया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर पहले भी कई बार तेंदुआ दिखाई दे चुका है। मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वे शाम के समय अकेले घर से निकलने में परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article