फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Now a leopard has been seen in the forest of Paigambarpur

Amroha News: अब पैगंबरपुर के जंगल में दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Now a leopard has been seen in the forest of Paigambarpur
नौगांवा सादात। तहसील क्षेत्र के गांवों में हर रोज तेंदुआ कहीं न कहीं दिखाई दे रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अब पैगंबरपुर के जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया है। राहगीरों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया है।
विज्ञापन

लगभग 15 दिन से क्षेत्र के कई गांव में तेंदुआ दिखाई दे चुका है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। लोग तेंदुआ की वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं। सोमवार रात को क्षेत्र के गांव पैंगबरपुर के जंगल में भी तेंदुआ दिखाई दिया है। गांव के युवक कार से अमरोहा से घर लौट रहे थे। उन्हें गांव के नजदीक सड़क किनारे तेंदुआ बैठा दिखाई दिया तो उन्होंने कार रोक ली। उसकी वीडियो बना लिया। लगभग तीन मिनट तक तेंदुआ वहां बैठा रहा। उसके बाद तेंदुआ जंगल में चला गया। युवकों ने गांव आकर तेंदुआ के बारे में बताया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देते हुए जंगल में पिंजरा लगवाने की मांग की। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। अकेले जंगल में न जाए। जल्द ही पिंजरा लगा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed