फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Notification for the election of Agrawal Sabha in Gajraula, voting on 28th

गजरौला में अग्रवाल सभा के चुनाव की अधिसूचना जारी, 28 को होगा मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Notification for the election of Agrawal Sabha in Gajraula, voting on 28th
गजरौला। अग्रवाल सभा के बहुप्रतिक्षित चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। इसके तहत 20 फरवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी और 28 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव को लेकर कई लोगों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। अध्यक्ष पद के लिए किंगमेकरों की अग्निपरीक्षा का दौर फिर से शुरू हो गया है। वहीं एक बार फिर इस चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम अग्रवाल सभा रजि. के लेटरपेड पर जारी अधिसूचना के मुताबिक 20 फरवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। 21 फरवरी को अपरान्ह दो बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। उसी दिन अपरान्ह तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो 28 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बस्ती स्थित अग्रवाल भवन में मतदान हो सकेगा। चुनाव समिति के अनुसार अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 50 वर्ष होना अनिवार्य की गई है। इसके लिए पांच हजार रुपये बतौर जमानत राशि के जमा करने होंगे। नाम वापसी पर पचास फीसदी राशि वापस की जाएगी। वहीं अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की आयु अधिक बताते हुए सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। आयु कम करने की मांग उठाई जा रही है। बता दें कि गजरौला में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद की सीट पर कई लोगों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। पूर्व में भी इसके लिए मतदान होना था लेकिन कोरोना काल के चलते चुनाव स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed