फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   notice to upSc and idcl

नाला बनाने वाली कार्यदायी संस्था को नोटिस, जवाब तलब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
notice to upSc and idcl
अमरोहा। एमएलसी के निधि से शहर के कांठ रोड पर बनाए गए नाले की जांच में प्रथम दृष्टया नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम ने कार्यदायी संस्था यूपीएससीएण्डआईडीसीएल के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी किया है। बगैर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के निर्माण समेत अन्य बिंदुओं पर जवाब तलब किया है। इसके चलते हड़कंप मचा है। दरअसल नाले के दोनों सिरे बंद हैं। इसके चलते नाले के औचित्य पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने तीन जनवरी के अंक में नाला निर्माण के मामले को प्रमुखता से उठाया है। यह नाला एमएलसी परवेज अली की निधि से कांठ रोड पर 17.83 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) ने नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण पत्र तलब किया लेकिन नगर पालिका ने अनापत्ति प्रमाण पत्र के बजाए गोल मोल जवाब भेजा। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) से यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएससीएण्डआईडीसीएल) को कार्य आवंटित किया है। कार्यदायी संस्था ने नाले पर आरसीसी से ढलाई कराई है। इसके अलावा दोनों सिरे बंद हैं। कमिश्नर मुरादाबाद ने मामले की जांच कर जवाब मांगा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम शशांक चौधरी ने नाला निर्माण के बारे में जांच कराई। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों से नाला निर्माण में अनियमितता बताई है। इसके बाद उन्होंने मुरादाबाद की कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed