{"_id":"67881f68d5d251211202375d","slug":"notice-to-seven-including-those-who-encroached-on-the-ancient-well-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-132574-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: प्राचीन कुएं पर अतिक्रमण करने वालों समेत सात को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: प्राचीन कुएं पर अतिक्रमण करने वालों समेत सात को नोटिस
Thu, 16 Jan 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
जोया। शिवदुर्गा मंदिर के प्राचीन कुएं पर अतिक्रमण का मामला सामने आने के बाद एसडीएम सदर ने अबरार अली और मोहम्मद खालिद समेत सात लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। सभी पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी की जगह पर दुकान बनाकर अतिक्रमण करने का आरोप है। इतना ही नहीं एसडीएम ने सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। अतिक्रमण नहीं हटाने पर सभी को तीन-तीन लाख रुपये के मुचलके से पाबंद किया जाएगा।
जोया में कुछ लोगों ने एनएचएआई की जगह पर दुकाने बना रखी हैं। वहीं शिव दुर्गा मंदिर के महंत कृपाल दास ने अबरार और खालिद पर मंदिर के प्राचीन कुएं पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। महंत कृपाल दास सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर सुधीर कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार और इंस्पेक्टर हरीशवर्धन सिंह ने महंत कृपाल दास को समझकर हड़ताल खत्म कराई थी।
वहीं लगातार एचएचएआई के अधिकारी अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दे रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया। लोगों की मनमानी को देखते हुए एसडीएम सदर सुधीर कुमार ने हाईवे की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले नरेश गुप्ता, वासु गुप्ता, आशु, अजय कुमार, रिधीश गुप्ता, अबरार अली और मोहम्मद खालिद निवासी मोहल्ला खेड़ा के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि नोटिस देने के बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी। सभी को तीन-तीन लाख रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र में पाबंद किया जाएगा।
व्यापारियों व एनएचएआई टीम के बीच हुई नोकझोंक
नेशनल हाईवे पर दस दुकानों को अतिक्रमण के रूप में चिह्नित किया गया है। पूर्व में एनएचएआई के अधिकारियों ने चिह्नीकरण की कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को स्वत: अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। दुकानों पर नोटिस भी चस्पा किए थे लेकिन व्यापारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। एनएचएआई की टीम जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची तो दुकानदारों से बातचीत के दाैरान नोकझोंक शुरू हो गई। हालांकि, टीम सभी दुकानों पर नोटिस चस्पा करने के बाद टीम वापस लौट गई।