{"_id":"584af8fb4f1c1be35944af9b","slug":"note-ban-traffic-jam-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदीः नहीं मिला कैश, लोगों ने नारंगपुर चौराहे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदीः नहीं मिला कैश, लोगों ने नारंगपुर चौराहे पर लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 10 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
noteban
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 15 दिन से बैंक के चक्कर काट रहे उपभोक्ताओं का सब्र आज जवाब दे गया। गुस्साए उपभोक्ताओं ने रुपये नहीं मिलने पर नारंगपुर चौराहे के सामने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। पता चलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। उपभोक्ताओं की समस्या सुनने के बाद कोतवाल ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत किया और रास्ता खुलवा दिया। करीब आधा घंटा बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारु हुआ, जिसके बाद चालकों ने राहत की सांस ली।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नारंगपुर चौराहे पर प्रथमा बैंक की शाखा है, जिस पर शुक्रवार की सुबह से ही उपभोक्ता लाइन बनाकर खड़े हो गए, लेकिन जब मैनेजर ने कैश नहीं होने की बात कही तो गुस्साकर हंगामा करने लगे। इसके बाद नारंगपुर चौराहे के सामने हाईवे पर उतर गए और जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बीते 15 दिन से बैंक द्वारा रुपये वितरित नहीं किए जा रहे हैं। जिसकी वजह से उनके सामने आर्थिक समस्या गहरा गई है। बच्चों की फीस नहीं दी जा रही है। न ही गेहूं की बुवाई हो रही है। बच्चों की शादी में दिक्कत आ रही है।
जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार ठहर गई। थोड़ी देर में ही दो किलोमीटर दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। आननफानन में कोतवाली प्रभारी वीके शर्मा मौके पर पहुंचे। लोगों से बातचीत की और समझाकर जाम खुलवा दिया। आधा घंटा बाद मार्ग खुलने पर पुलिस कर्मियों ने धीरे-धीरे ट्रैफिक को गुजारा। इसके बाद उपभोक्ताओं ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए प्रबंधक पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा अपने चहेतों को शाम को बुलाकर धनराशि दी जा रही है।
विज्ञापन
30 प्रतिशत कमीशन चहेते उनको दे रहे हैं। काले धन को सफेद कर रहे हैं। पत्र में मामले की जांच कराकर कार्रवाई को गुहार लगाई गई है। प्रदर्शन में विपिन कुमार, मनोज कुमार, मनोज गुप्ता, अभिषेक सागर, दीपक कुमार, छविराज, नवीन गुप्ता, विक्की चौधरी, कैलाश सिंह, विजय सिंह, राजीव उपाध्याय, छोटे लाल, कपिल वर्मा, ललित कुमार, देवेश कुमार, पवन गुप्ता, सुनीता, प्रीति, सोमवती, सरोज, नीतू, सुमन, पुष्पा, हेमेंद्र, चंद्रभान, रूमाल सिंह, अनूप सिंह आदि थे।