फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Non-bailable warrant against MLC Dr. Hari Singh Dhillon

Amroha News: एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Fri, 25 Aug 2023 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 25 Aug 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant against MLC Dr. Hari Singh Dhillon
अमरोहा। सोलह साल पुराने मुकदमे में एमपी एमएलए कोर्ट ने भाजपा के एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। जबकि मुरादाबाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी समेत आठ लोगों के गैर जमानती वारंट के साथ कुर्की के आदेश दिए हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

ये मामला रजबपुर थाने से जुड़ा है। वर्तमान में भाजपा से शिक्षक विधायक डॉ. हरिसिंह ढिल्लो वर्ष 2007 में भी लोकदल से एमएलसी थे। इस दौरान उन्होंने तत्कालीन जिला अध्यक्ष रामवीर सिंह, भारतीय किसान यूनियन के तत्कालीन जिला अध्यक्ष करतार सिंह, पूर्व विधायक हाजी हयात, वर्तमान में मुरादाबाद दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, उनके भाई परणदीप चौधरी, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजयपाल सैनी, मेहंदी हसन, रोमी शफात, शाहिद खेड़ी, सोमपाल सिंह, अतुल सिंह, धर्मवीर सिंह, शफीक सैफी, नदीम अब्बास, उदल सिंह, नदीम उस्मानी राष्ट्रीय लोक दल में रहते 10 फरवरी 2007 को नेशनल हाईवे जाम किया था। सभी लोग हरित प्रदेश बनाने की मांग कर रहे थे। जाम लगने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष आईआर खान ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

ये मुकदमा एमपी एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। इनमें से कई आरोपियों ने जमानत नहीं कराई। जबकि कुछ लोग तारीख पर नहीं पहुंच रहे थे। लिहाजा कोर्ट ने एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। जबकि मुरादाबाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजयपाल सैनी, शफीक सैफी, थान सिंह, सोमपाल, रोमी शफात, उदल सिंह और नदीम उस्मानी उर्फ आसिफ उस्मानी के खिलाफ गैर जमानती वारंट एवं कुर्की के आदेश किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed