{"_id":"694d8f0f0df8aafe7d009e55","slug":"nominations-for-the-tehsil-bar-association-elections-will-begin-today-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-154178-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव को आज से होंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव को आज से होंगे नामांकन
विज्ञापन
हसनपुर। तहसील बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव के लिए आज यानी शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। जबकि पांच जनवरी को चुनाव का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष एवं महासचिव समेत 12 पदों पर चुनाव होगा।
एल्डर कमेटी के पदाधिकारी श्योराज सिंह राणा ने बताया कि 26 दिसंबर से नामांकन प्रकिया शुरू हो ही रही। 29 दिसंबर तक नामांकन खरीदे एवं जमा किए जाएंगे। 30 दिसंबर को आपत्ति दर्ज की जाएगी। नाम वापसी 31 दिसंबर को होगी। पांच जनवरी को मतदान का आयोजन किया जाएगा। उसी दिन मतगणना भी की जाएगी। नामांकन के दौरान अनुमोदक प्रस्तावक का नाम, तहसील बार एसोसिएशन की अंतिम मतदाता सूची में शामिल होना अनिवार्य है।
वहीं मतदान में प्रत्येक मतदाता को बार काउंसिल द्वारा सीओपी परिचय पत्र लेकर आना जरूरी है। चुनाव अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपसचिव प्रशासन, उपसचिव प्रकाशन, उप सचिव पुस्तकालय, दो वरिष्ठ सदस्य एवं तीन कनिष्ठ सदस्यों के पदों पर चुनाव होगा। चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही दावेदारों ने मतदाताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है। अध्यक्ष और महासचिव पद पर तीन से ज्यादा दावेदारों के नामों की चर्चा हो रही है। हालांकि वरिष्ठ अधिवक्ताओं में अपने-अपने खेमे से एक-एक दावेदार के नाम पर सहमति बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।