फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   nomination will begin from today

आज से शुरू होंगे नामाकंन, तैयारी मुकम्मल

Sun, 22 Jan 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 22 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
nomination will begin from today
चुनाव
भाजपा और बसपा प्रत्याशियों के नामाकंन के साथ ही शक्ति प्रदर्शन की भी उम्मीद जताई जा रही है। ऐसा हुआ तो सड़कों पर समर्थकों का रेला उमड़ेगा। जाम की स्थिति भी हो सकती है। इनको रोक पाना पुलिस-प्रशासन के लिए भी मुश्किल भरा होगा।
विज्ञापन


हालांकि समर्थक जुलूस  नहीं निकाल सकें, इसके लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं। जोया से टीपी चौराहा तक 15 स्थानों पर पुलिस  पिकेट लगाई गई है। कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।  नोडल अफसर/अपर पुलिस अधीक्षक, पीएसी की कंपनी, तीन डिप्टी एसपी, 150  सिपाहियों समेत भारी पुलिस तैनात रहेगा। गेट-2 से ही प्रत्याशी नामांकन के  लिए कलेक्ट्रेट में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन


विधान सभा चुनाव के लिए  शुक्रवार से नामांकन शुरू हो गया था, लेकिन किसी ने अबी नामांकन नहीं कराया था। भाजपा और बसपा प्रत्याशी सोमवार को अपना नामांकन कराएंगे। शक्ति प्रदर्शन भी होगा। इनको  रोकने के लिए 15 स्थानों पर पुलिस पिकेट लगाई जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक/  नोडल अफसर नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में  तब्दील रहेगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। परिंदा भी पर नहीं मार  सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में 3 डिप्टी एसपी, तहसीलदार स्तर के 4 मजिस्ट्रेट, 10  इंस्पेक्टर, 5 थानाध्यक्ष, 50 उपनिरीक्षक, 150 आरक्षी और एक कंपनी पीएसी की  तैनात रहेगी। प्रत्याशियों के वाहनों की गेट-2 से इंट्री होगी, मगर उम्मीदवारों के वाहन कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतिबंधित रहेंगे। प्रत्याशियों के समर्थकों  के साथ आने वाले बाकी वाहनों को जिला अस्पताल से पहले ही रोक दिया जाएगा।  नामांकन के दौरान सभी की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। ट्रैफिक को एआरटीओ वाले  बाईपास तथा बंबूगढ़ की ओर से गुजारा जाएगा। जिससे जाम की स्थिति न बने।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed