{"_id":"60a422a08ebc3e2f214d5493","slug":"nodal-officers-angry-say-stop-on-complaint-of-movement-in-containment-zone-hasanpur-news-mbd38942538","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनमेंट जोन में आवाजाही की शिकायत पर नोडल अधिकारी नाराज, बोले, रोक लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनमेंट जोन में आवाजाही की शिकायत पर नोडल अधिकारी नाराज, बोले, रोक लगाएं
विज्ञापन
हसनपुर। जनपद के नोडल अधिकारी बीआर शास्त्री ने ब्लॉक क्षेत्र के गांव पीपली मेकचंद में कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें ग्रामीणों उनसे कंटेनमेंट जोन में आवाजाही की शिकायत की। शिकायत पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कंटेनमेंट जोन में सख्ती से आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने निगरानी समिति से वार्ता की। सफाई व्यवस्था एवं सैनिटाइजेशन को और तेज करने की बात कही। बोले, लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
इस दौरान नोडल अधिकारी ने कोविड से बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में सख्ती बरतें और लोगों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगाएं ताकि संक्रमण को कम किया जा सके। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की। कोविड-19 से प्रभावित व्यक्तियों के इलाज के बारे में जानकारी जुटाई। पूछा कि क्या सही तरह से इलाज मिल रहा है। कोई परेशानी तो नहीं है। क्या गांव में नियमित रूप से सफाई व सैनिटाइजेशन हो रहा है। तमाम सवाल ग्रामीणों से किए। जिनके संतोषजनक जवाब मिले। सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी व आशा को भी उनके कार्यों का महत्व समझाया। गांव में संक्रमितों का उपचार कर रही चिकित्सकों की टीम से वार्ता की। मरीजों के रिकवर होने की स्थिति पर भी गौर किया। इस मौके पर सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, एसडीएम विजय शंकर, तहसीलदार भूपेंद्र सिंह, बीडीओ रोहिताश कुमार, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक पारुल कुमार मौजूद रहे।
नोडल अधिकारी ने चिकित्सकों के साथ की बैठक
हसनपुर। नोडल अधिकारी बीआर शास्त्री ने मंगलवार को ब्लॉक सभागार में चिकित्सकों के साथ बैठक की। सवाल किया तहसील क्षेत्र में कितनी निगरानी समिति हैं। कितनी मेडिकल किट हैं। कितनी वितरित हो चुकी हैं। कौन से गांव में ज्यादा केस निकल रहे हैं। वहां उपचार की क्या व्यवस्था की गई है। इस दौरान मिले जवाब सुनकर उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाए। इस मौके पर हसनपुर के नोडल अधिकारी डा. विनोद कुमार, डा. सुरेंद्र सिंह, रहरा सीएचसी प्रभारी डा. सौरभ त्यागी, गजरौला सीएचसी प्रभारी डा. योगेंद्र सिंह, डा. हरिदत्त नेमी, सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, एसडीएम विजय शंकर, बीडीओ रोहताश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने रहरा के गांव पतेई खादर का किया निरीक्षण
रहरा। गंगेश्वरी क्षेत्र में कोराना एवं संक्रमित रोगों के बचाव के लिए नोडल अधिकारी ने मंगलवार को पतेई खादर जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस गांव में कोरोना के 51 मामले सक्रिय हैं। इस दौरान नोडल अधिकारी ने कोराना की रोकथाम के लिए बेहतर सफाई एवं फागिंग कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। कहा कि बिना मास्क के घरों से बाहर ना निकलें। कोई बहुत आवश्यक कार्य है तभी घर से बाहर जाएं। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डा. सौरभ त्यागी, डॉ. विक्रम सिंह, एसएसआई अभीतेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत रामचंद्र सिंह, ग्राम प्रधान हरिराज त्यागी, रोबिन त्यागी, सलीम अहमद, अयूब खान आदि मौजूद रहे। संवाद