फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   nodal officer

ड्रोन कैमरे से हॉटस्पॉट इलाकों का लिया जायजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
nodal officer
अमरोहा। पुलिस नोडल अधिकारी ब्रजराज मीणा दो दिवसीय दौरे पर अमरोहा में हैं। शनिवार को उन्होंने अमरोहा नगर और नौगांवा सादात में भ्रमण कर पुलिस व्यवस्था देखी। अफसरों को लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने ड्रोन कैमरे उड़वाकर हॉट स्पॉट इलाकों का जायजा लिया।
विज्ञापन

एडीजी ब्रजराज मीणा अमरोहा के पुलिस नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। इसके बाद शुक्रवार को वह दो दिवसीय दौरे पर अमरोहा पहुंचे थे। शनिवार की सुबह सबसे पहले अमरोहा नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। यहां ड्रोन कैमरे उड़वाकर हॉटस्पॉट इलाकों की व्यवस्था चेक की। इसके बाद नौगांवा सादात पहुंचे। यहां गो तस्कर शकील कुरैशी की दुकान-मकान की कुर्की के बारे में जानकारी ली। कोरोना को लेकर थाने और पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के बारे में पूछताछ की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पीआरपी पर पुलिस कर्मियों को लिए सैनिटाइजर और मास्क की क्या व्यवस्था है, इसे भी चेक किया। साथ ही जिले और थानों के टॉपटेन अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। इससे पहले नगर के टीपी नगर चौराहे पर डीएम उमेश मिश्रा और एसडीएम शशांक चौधरी से सुरक्षा-व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed