फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   No trace of the worker who drowned in the Ganga even on the second day

Amroha News: गंगा में डूबे मजदूर का दूसरे दिन भी सुराग नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
No trace of the worker who drowned in the Ganga even on the second day
रहरा(अमरोहा)। मंगलवार को गंगा में डूबे मजदूर राकेश का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। दिन निकलते ही तलाश करने में जुटे कई गोताखोर देर शाम तक मेहनत करते रहे। लेकिन, मजदूर का कोई पता नहीं लग सका है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

आदमपुर थानाक्षेत्र के दढ़ियाल गांव निवासी बुजुर्ग बाला देवी की सोमवार की शाम निधन हो गया था। मंगलवार की दोपहर परिजन और गांव के लोग अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर ख्वाजेपुर गांव के सामने घाट पर लेकर पहुंचे थे। स्नान करने के दौरान गांव निवासी राकेश गंगा में बह गया। उसे डूबते हुए देखकर गांव के थान सिंह, सतवीर व विकास कुमार ने शोर मचा दिया था। तैरने में माहिर कई लोग गंगा में कूद पड़े और तलाश शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुला लिया। शाम को करीब तलाश करने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन

अंधेरा होने पर तलाश अभियान रोक दिया गया। बुधवार की सुबह दिन निकलते ही फिर से गोताखोर गंगा में तलाश में जुट गए। लेकिन, देर शाम तक तलाश के बाद भी राकेश को कोई पता नहीं चल सका। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि दूसरे दिन की तलाश के बाद भी गंगा में डूबे मजदूर का कोई पता नहीं सक सका है। बृहस्पतिवार को भी तलाश होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed