{"_id":"5814e18f4f1c1bad2bbc1bfa","slug":"no-room-in-train-cause-of-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में नो रूम, बसों में सीट को मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में नो रूम, बसों में सीट को मारामारी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर जल्दी घर पहुंचने का लेकर मुसाफिरों को रोडवेज बसों में सीटों के लिए मारामारी का सामना करना पड़ा। बसों में अच्छी खासी भीड़ देखी गई। त्योहार के चलते डिपो की सभी बसें ऑन रोड रही। अधिकांश बसों ने दिल्ली को फर्राटा भरा। लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ा गए। उधर, त्योहार पर डग्गामार वाहनों की चांदी रही। ट्रेनों में भी तिल रखने की जगह नहीं दिखी। मुसाफिरों ने खड़े होकर सफर पूरा किया।
दीपावली का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। दूरदराज के क्षेत्रों में नौकरी करने वाले लोग परिवार के संग दिवाली मनाने को गंतव्य की ओर निकल पड़े हैं। बसों को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। सुबह से ही बसों को लेकर मुसाफिर इधर-भटकते देखे गए। जल्दी घर पहुंचाने बसों की किल्लत का सामना करना पड़ा। हालांकि परिवहन निगम ने त्योहार के चलते मुसाफिरों को बसों की बेहतर सेवा मुहैया कराने को डिपो की सभी बसें ऑन रोड कर दी हैं।
डिपो की अधिकांश बसों को दिल्ली को संचालित किया गया है, क्योंकि वहा से विभिन्न मार्गों के लिए सवारियां निकली हैं। इसके अलावा लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं। डिपो में बस पहुंचते ही रवाना किया जा रहा है। लेकिन त्योहार पर उमड़ी मुसाफिरों की भीड़ के आगे रोडवेज की व्यवस्था बौनी साबित हुई है। मुसाफिरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। स्टेशन होकर गुजरने वाली ट्रेनों में भी तिल रखने की जगह नहीं थी। मुसाफिरों ने त्योहार पर घर पहुंचने के लिए खड़े होकर यात्रा पूरी की।