फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   No parking, no action in the city, jam increased people's problems

Amroha News: शहर में न पार्किंग, न कार्रवाई, जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ाई

Sat, 04 Mar 2023 11:32 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 04 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
No parking, no action in the city, jam increased people's problems
अमरोहा। तमाम कवायदों के बाद भी शहर को जाम से निजात नहीं मिल पाई है। इसकी मुख्य वजह शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होना है। आलम ये है कि शहर में आए लोग सड़क किनारे अपनी दोपहिया, चारपहिया गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इसके अलावा ई-रिक्शा चालक जहां तहां रुककर सवारियों को बैठाते हैं। आधी सड़क तक गाड़ियां खड़ी रहने से अक्सर जाम लगता है और इसमें फंसे लोग परेशान होते हैं। नगर का टीपी नगर चौराहा मार्ग सबसे व्यस्त रहने वाला मार्ग है। इस सड़क पर मुख्य बाजार होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवाजाही होती है। इतना ही नहीं दिल्ली-लखनऊ हाइवे से बिजनौर होकर हरिद्वार जाने वाले लोग भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। जाम की समस्या दूर करने के लिए नगर पालिका की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। शहर में कही भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं कराई गई। इसकी वजह से आए दिन जाम लगता है और जाम में फंसे लोग परेशान होते हैं।
विज्ञापन

स्थिति ये होती है कि दस मिनट की दूरी तय करने में लोगों को 40 से 50 मिनट लग जाते हैं। समस्या तब और गंभीर हो जाती है जब स्कूल समय में सुबह और दोपहर स्कूली बसें सड़क पर आती हैं। सड़क पर आड़े तिरछे रिक्शा खड़ी करने वालों के खिलाफ पुलिसकर्मी कार्रवाई नहीं करते हैं।
विज्ञापन


शहर में जाम की समस्या से परेशान नागरिकों ने पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग नगर पालिका प्रशासन से की है। लोगों का कहना है कि जाम की समस्या दूर करने के लिए नगर पालिका और यातायात पुलिस के साथ भी अभियान चलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर रोड पर कई बैंक्वेट हॉल, पर नहीं पार्किंग की व्यवस्था
जोया से लेकर लकड़ा चौराहे और गांधी मूर्ति से लेकर जेएस पीजी कॉलेज तक कई बैंक्वेट हॉल हैं, जहां रोजाना शादी समारोह या अन्य कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। स्थिति ये है कि बैंक्वेट हॉल पर अपनी पार्किंग व्यवस्था नहीं है, जिसकी वजह से कार्यक्रमों में आने वाले लोग सड़क पर ही गाड़ी पार्क कर के कार्यक्रम में चले जाते हैं, जिसके बाद जाम लग जाता है। राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
टीपी नगर से लकड़ा चौराहा तक सुबह शाम जाम करता है परेशान
शहर में सबसे ज्यादा जाम की स्थिति टीपी नगर चौराहे से लेकर लकड़ा चौराहे तक रहती है। इस बीच पड़ने वाले बैंक्वेट हॉल में आए दिन कार्यक्रम होते हैं। उधर सुबह और शाम भारी वाहनों के प्रवेश से रोक हट जाती है, ऐसी स्थिति में वाहनों का दबाव बढ़ते ही जाम लग जाता है।


होली पर खरीदारी को बाजार में बढ़ी भीड़
होली के मौके पर बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है। शहर से गांव तक के लोग खरीदारी में जुटे हैं। ऐसे में गांव से आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने के लिए कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, जिस कारण ये लोग सड़क किनारे खाली जगह में वाहन खड़े कर खरीदारी करने चले जाते हैं। ये जाम लगने का बड़ा कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed