{"_id":"683e09a82536bc06910f1aa9","slug":"no-entry-for-heavy-vehicles-on-the-highway-from-this-afternoon-roadways-buses-will-run-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-141095-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आज दोपहर से हाईवे पर भारी वाहनों की नो एंट्री, रोडवेज की बसें चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आज दोपहर से हाईवे पर भारी वाहनों की नो एंट्री, रोडवेज की बसें चलेंगी
Tue, 03 Jun 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। ज्येष्ठ दशहरा पांच जून यानी बृहस्पतिवार को है। इस दिन लाखों श्रद्धालु में गंगा स्नान करेंगे। जिसे लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। हाईवे पर जाम से निपटने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है।
मंगलवार दोपहर 12 बजे से दिल्ली हाईवे पर ट्रक, कंटेनर, निजी बस समेत भारी वाहन को बंद कर दिया जाएगा, छह जून की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। सभी वैकल्पिक मार्गों से गुजारे जाएंगे। जबकि, रोडवेज बस, कार और पिकअप सहित छोटे वाहन हाईवे पर चलते रहेंगे। टीएसआई अनुज मालिक ने बताया कि बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा पर जनपद में ब्रजघाट, तिगरी धाम, धनौरा में सीपिया घाट के अलावा हसनपुर में पूठ घाट, पौरारा, सिरसा व जल्लोपुर घाट पर करीब ढाई लाख श्रद्धालु स्नान करेंगे। सभी लोग अपने निजी और व्यावसायिक वाहनों से गंगा पर पहुंचेंगे और स्नान व पूजा अर्चना करेंगे।
इस दौरान दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जाम लगने की संभावना रहेगी, जिसे ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। इसके तहत कंटेनर, ट्रक, निजी बस सहित भारी वाहनों की हाईवे पर एंट्री नहीं होगी। यह सभी वैकल्पिक मार्गों से जाएंगे। जबकि, दूध, दही, फल व सब्जी के वाहन, रोडवेज बस, कार और एम्बुलेंस हाईवे पर यथावत चलते रहेंगे। हालांकि, ट्रैफिक ज्यादा होने पर रोडवेज बस को भी वैकल्पिक मार्गों निकालने की योजना है।
विज्ञापन
यह रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
- शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को जनपद शाहजहांपुर के कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से डिबाई, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को जनपद रामपुर शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मुरादाबाद से बाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंंदशहर, सिकंदरा होते हुए गाजियाबाद-दिल्ली को जाएगा।
- मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को टीएमयू के बराबर से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए मेरठ भेजा जाएगा।
- चांदपुर बिजनौर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को जनपद बिजनौर के जलीलपुर से डायवर्ट कर गंगा पुल से होते हुए हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- नूरपुर, शिवाला कलां, फीना बिजनौर से अमरोहा की तरफ आने वाले भारी वाहनों को नौगांवा सादात से अमरोहा की तरफ नहीं भेजा जाएगा।
- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।
- अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा। जरूरी वाहनों को ब्रजघाट से गाजियाबाद होकर दिल्ली के लिए भेजा जाएगा।
- गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।
- हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली, लखनऊ की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली, लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।