{"_id":"6615b66dba6e00a1ff0c1bc4","slug":"nirbhay-becomes-coach-of-indian-athletics-team-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-116876-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: निर्भय बने भारतीय एथलेटिक्स टीम के कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: निर्भय बने भारतीय एथलेटिक्स टीम के कोच
विज्ञापन
अमरोहा। पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैमर थ्रो खिलाड़ी एथलेटिक्स कोच निर्भय सिंह को 21वीं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का कोच बनाया गया है। यह प्रतियोगिता 24-27 अप्रैल को दुबई में होगी। उनकी उपलब्धि से परिजनों को बधाई देने वालों का ताता लगा है।
अमरोहा तहसील क्षेत्र के ग्राम रायपुर कलां निवासी निर्भय सिंह मौजूदा समय में भारतीय खेल संस्थान बेंगलुरु में भारतीय टीम के खिलाड़ियों को एक अप्रैल से चल रहे नेशनल कोचिंग कैंप में प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके कुशल प्रशिक्षण में लगातार खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उनकी मेहन से जनपद के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाग कर अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्हें कई खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। निर्भय सिंह काफी दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। समय-समय पर वह गांव आते रहते हैं। निर्भय का भारतीय टीम का कोच बनने पर जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने निर्भय को फोन पर एवं उनके पैतृक आवास रायपुर पहुंच कर परिजनों को बधाई दी।
-- -- -