फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   NHAI started construction of bridge, highway remained one way for seven and a half hours

Amroha News: एनएचएआई ने शुरू किया सेतु का निर्माण, साढे़ सात घंटे हाईवे रहा वनवे

Thu, 25 Jan 2024 04:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 25 Jan 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
NHAI started construction of bridge, highway remained one way for seven and a half hours
अमरोहा। एनएचएआई के द्वारा वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के सामने सेतु तैयार किया जा रहा है। जिसके चलते सुबह दस बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक हाईवे एक किमी तक वन-वे रहा।
विज्ञापन

बता दें कि नेशनल हाईवे पर रजबपुर के पास वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय स्थित है। यहां आने वाले विद्यार्थियों को सड़क पार करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से एनएचएआई से फुट ब्रिज बनाने की मांग की थी। इसी को लेकर एनएचएआई की ओर से बुधवार को काम शुरू हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे को वनवे कर दिया गया। इस सेतु का नाम वेंक्टेश्वरा सेतु रखा गया है। जिसका एक मार्च को उद्घाटन सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। फुट ब्रिज का काम पूरा होने तक दिन में एक किमी दोनों ओर हाईवे वनवे रहेगा। इस दौरान मौके पर पुलिस ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed