{"_id":"67f6d80fcd312a911f044a7f","slug":"nhai-is-not-responding-to-sdms-letters-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-137703-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एसडीएम के पत्रों का जवाब नहीं दे रहा एनएचएआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एसडीएम के पत्रों का जवाब नहीं दे रहा एनएचएआई
Thu, 10 Apr 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
एनएचएआई हाईवे के खुले नाले और अवैध कट के कारण हो रहे हादसों के प्रति तो गंभीर है ही नहीं। साथ ही प्रशासनिक अफसरों के पत्रों का भी जवाब नहीं दे रहा है। एसडीएम मंडी धनौरा ने नाला पूरा कराने के लिए कई बार एनएचएआई को पत्र लिखा, लेकिन जवाब नहीं दिया। तीन माह से वह रिपोर्ट पर अपने हस्ताक्षर भी नहीं कर रहा है।
एनएचएआई ने एमडीए कॉलोनी के सामने से भानपुर खालसा तक नाला बनवाया है। हालांकि, नाला बनाते समय मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। नाला कहीं पर ऊंचा तो कहीं नीचा है। साथ ही ऊबड़-खाबड़ भी है। जिसके चलते नाले में सही से पानी की निकासी नहीं होती। बारिश के मौसम में दिक्कत और बढ़ जाती है।
नाले का पानी एमडीए कॉलोनी में भी भरने लगता है, जिससे नागरिकों को परेशानी होती है। कई बार लोगों के घरों में पानी भर जाता है। विधायक राजीव तरारा की शिकायत पर हुई जांच में सामने आया कि नाला ऊबड़-खाबड़ है। इस कारण पानी की निकासी सही से नहीं हो पा रही है। एनएचएआई ने नाला सही व उसका निर्माण कार्य पूरा कराने की हामी भरी। जिसे तीन महीने बीत गए, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
इस संबंध में मंडी धनौरा एसडीएम चंद्रकांता ने कई बार एनएचएआई के अफसरों को पत्र भी लिखे। लेकिन, एनएचएआई ने न तो नाला सही कराया और न ही एसडीएम के पत्रों का जवाब दिया। जांच समिति में शामिल अफसरों की रिपोर्ट पर अपने हस्ताक्षर भी नहीं किए।
विधायक के प्राक्कलन समिति के सामने उठाए जाने पर हुई थी जांच
बीते साल मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने नाले का मुद्दा प्राक्कलन समिति के सामने उठाया था। कहा था कि नाले का ढलान सही नहीं है। जिससे एमडीए कॉलोनी का पानी उसमें नहीं जा पाता बल्कि रुक जाता है। विधायक द्वारा नाले का मुद्दा उठाए जाने पर प्राक्कलन समिति ने जांच समिति बनाई। जिसमें पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, एमडीए के अधिकारी, एनएचएआई से दो अधिकारी, एसडीएम मंडी धनौरा, पालिका की ईओ और एक सिविल जेई को शामिल किया गया। जांच समिति ने जांच रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें सामने आया कि नाले का ढाल सही नहीं है। इसके अलावा जांच समिति ने यह भी उल्लेख किया कि भूमिगत केबल आ जाने के कारण नाला पूरा करने की बजाय अधूरा छोड़ दिया गया। एनएचएआई को भूमिगत केबल हटवाकर नाला निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए गए है।
- एनएचएआई के अफसरों को कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। इस बारे में डीएम को अवगत कराया जाएगा। - चंद्रकांता, एसडीएम मंडी धनौरा
- एनएचएआई जनता के लिए काम कर रहा है। अन्य विभागों को भी थोड़ी दरियादिली दिखानी चाहिए। जो नाला प्रकरण चल रहा है, वह पालिका क्षेत्र में आता है। पालिका को ही पूरा करा देना चाहिए। - अरविंद कुमार परियोजना निदेशक, एनएचएआई, मुरादाबाद