{"_id":"6962bdf59d11f0f13908157f","slug":"next-generation-defeated-ris-amroha-by-107-runs-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-155233-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नेक्स्ट जेनरेशन ने आरआईएस अमरोहा को 107 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नेक्स्ट जेनरेशन ने आरआईएस अमरोहा को 107 रन से हराया
विज्ञापन
अमरोहा। नगर के मिनी स्टेडियम में दिवंगत देवेंद्र चंदेल की याद में अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के चलते शनिवार को नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद और आरआईएस क्रिकेट एकेडमी अमरोहा के बीच मुकाबला खेला गया। इस दौरान नेक्स्ट जेनरेशन में आरआईएस एकेडमी को 107 रनों से हरा दिया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्रिकेटर मो. शमी के भाई मो. हबीब ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
टॉस जीतकर नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद में पहले बल्लेबाजी की। टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 30 ओवरों में तीन विकेट खोकर 224 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। टीम के लिए कप्तान नितिन ने 57 गेंदों में 74 रन की बेहतरीन पारी खेली। जबकि अरीब कमाल ने 33 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इसके अलावा असद ने 34 गेंदों में 47 रन बनाए तो वहीं मो. अरहान ने 32 गेंदों में 23 रनों का योगदान दिया। आरआईएस की ओर से गेंदबाजी करते हुए उजैर अहमद और फैज ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी नेक्स्ट जेनरेशन एकेडमी की टीम 25 ओवरों में सिर्फ 117 रन बनाकर अलाउट हो गई। अपनी टीम के लिए मो. वलीद ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। जबकि अल्ताफ ने 27 रनों का योगदान दिया। अपनी टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए नेक्स्ट जेनरेशन के खिलाड़ी आयुष सिंह ने तीन ओवरों में 13 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं अंशुल सैनी ने भी चार ओवरों में 11 रन देकर तीन विकेट चटका दिए। इसी तरह अमोघ सिंह ने तीन ओवरों में 12 रन देकर दो विकेट लिए तो वहीं देव आर्य ने भी पांच ओवरों में 25 रन देकर दो विकेट झटके।
विज्ञापन
इस दौरान नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी के आयुष सिंह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जबकि इसी टीम के नितिन को बेस्ट बल्लेबाज और आयुष सिंह को बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाजा गया। क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद हबीब बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। मैच में शमशाद अली और सदाकत ने अंपायर की भूमिका निभाई। वहीं, राहुल गुप्ता स्कोरर रहे। इस दौरान आयोजक रोहित चंदेल, परवेज पाशा, रिजवान पाशा, सेंटी गुप्ता, पिंटू और मोहम्मद नूर आदि मौजूद रहे।