{"_id":"58582ca64f1c1bd663e39648","slug":"new-year-vacation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंपर छुट्टियों की सौगात लेकर आ रहा 2017","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंपर छुट्टियों की सौगात लेकर आ रहा 2017
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
holiday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2017 सरकारी कर्मियों के लिए छुट्टियों का बंपर तोहफा लेकर आ रहा है। इस बार ज्यादातर त्योहार शनिवार या फिर सोमवार को हैं,जिसकी वजह से लंबी छुट्टियों का आनंद भी लिया जा सकता है। साल भर में कुल 103 दिन सरकारी दफ्तरों पर ताले लटके रहेंगे और कर्मचारियों की मौज रहेगी। यानि आने वाला साल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले लेकर आ रहा है।
2016 अलविदा होने वाला है,जबकि 2017 का आगाज होने वाला है। नए साल की तैयारियां सभी ने जोरो से शुरूकर दी है। नए साल का कैलेंडर देखते ही सबसे पहले ये मन में सवाल उठता है कि देखे इस साल कितनी छुट्टियां पड़ रही है। सभी चाहते है कि इस साल बड़े-बड़े वीकेंड मिले। जिससे वह पूरा एंजॉय कर पाएं। यूपी सरकार ने साल 2017 की छुट्टियां का सरकारी आदेश जारी कर दिया है।
मुख्य सचिव की ओर से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों को भेजे गए आदेश के अनुसार इस बार 38 सरकारी सार्वजनिक अवकाशों में 12 सार्वजनिक अवकाश रहेंगे जो कि शनिवार और रविवार को पड़ रहे है। इस साल दफ्तर 3 और 5 जनवरी को बंद रहेंगे क्योंकि गुरुगोविंद जयंती है। इसके साथ ही इस साल 40 छुट्टियां पड़ रही है। जिसमें 13 सोमवार और शुक्रवार को पड़ रही है। जिसमें आप आसानी से कही जाने का प्लान कर सकते है। हफ्ते में छह दिन काम करने वालों की नए साल में बल्ले-बल्ले रहेगी।
विज्ञापन
2016 की अपेक्षा 2017 में सरकारी कर्मियों को नए साल में ज्यादा छुट्टियां मिलेंगी। पांच दिन काम वाले दफ्तरों के कर्मियों को 2017 में सिर्फ एक दिन की छुट्टी का नुकसान होगा। कर्मचारी एक साथ तीन से चार दिन की छुट्टियों का मौका कई बार पाएंगे। इसमें सार्वजनिक अवकाश पहले की तरह 38 ही हैं।
सप्ताह में छह दिन काम वाले कार्यालयों की बात करें तो 2016 में रविवार को जहां आठ सार्वजनिक अवकाश पड़े, वहीं 2017 में सिर्फ चार छुट्टियां ही रविवार को होंगी। इसी तरह चालू वर्ष में जहां शनिवार को तीन छुट्टी मिली, नए साल में आठ मिलेंगी।
इससे जहां उन्हें कार्यदिवस में पांच अतिरिक्त छुट्टियां मिल गई हैं, वहीं इनके साथ पड़ने वाले रविवार की छुट्टियों का आनंद दोगुना हो जाएगा। हालांकि रविवार के साथ सोमवार का एक सार्वजनिक अवकाश इस बार कम हो गया है।