{"_id":"62c49e9e1c92b1344730b911","slug":"new-sp-went-out-on-patrol-with-subordinates-at-night-jpnagar-news-mbd433674466","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में अधीनस्थों के साथ गश्त पर निकले नवागत एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में अधीनस्थों के साथ गश्त पर निकले नवागत एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार्ज लेने के कुछ घंटों बाद ही नवागत एसपी आदित्य लांग्हे अधीनस्थों के साथ सड़क पर उतर आए। नगर कोतवाली क्षेत्र में बाजार में पैदल मार्च किया। शहर के हालातों को जाना और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया। साथ ही नवागत एसपी की सक्रियता को देखकर पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई।
नवागत एसपी आदित्य नांग्हे ने सोमवार को जनपद की बागडोर संभाली। इसके बाद देर रात वह अधीनस्थों संग अमरोहा शहर की सड़कों पर निकल पड़े। टीपी नगर चौराहे से पैदल मार्च करते हुए मुख्य बाजार में घूमते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उन्हें दिशा-निर्देश दिए। बाजार कोट चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
साथ ही सर्राफा मार्केट में पुलिसकर्मियों के अलावा निजी सुरक्षा गार्डों से जानकारी की गई। इसके बाद एसपी बड़ा बाजार पहुंचे और पीआरवी लैपर्ड मोबाइल टीम की मुस्तैदी चेक की। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सभी संभव कदम उठाए जाने पर जोर दिया। इस दौरान सीओ सिटी विजय कुमार राणा, एसएसआई जितेंद्र सिंह बालियान मौजूद रहे।