{"_id":"67857c9a4ee699d3710badd5","slug":"new-power-plants-will-save-you-from-the-shock-of-power-cuts-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-132452-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कटौती के झटकों से बचाएंगे नए बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कटौती के झटकों से बचाएंगे नए बिजलीघर
विज्ञापन
अमरोहा। जिले की बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पावर कॉरपोरेशन की ओर कवायद शुरू कर दी गई है। बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। शासन से मिले 41 करोड़ रुपये से दो नए बिजलीघरों की सौगात मिलेगी।
शहर से लेकर गांवों तक जर्जर लाइनों को बदला जाएगा। लो वोल्टेज से निजात दिलाने के लिए बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। विभागीय स्तर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिए गए हैं। मंजूरी होते ही कार्य शुरू हो जाएंगे।
जिले में विभाग के चार डिवीजन हैं और करीब चार लाख कनेक्शनधारक हैं। उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मुहैया कराने के लिए ऊर्जा निगम लगातार प्रयासरत है। कई इलाकों में पुराने उपकरण के कारण तार जर्जर हो चुके है। फीडर की लंबाई अधिक होने से लाइनलॉस भी अधिक होता है। मार्च के बाद मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। गर्मी के मौसम में जनता को बिजली कटौती, फाल्ट व अन्य समस्याओं से न जूझना पड़े, इसके लिए विभिन्न कार्य कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विभाग की ओर से प्लान तैयार कर लिया गया है। अमरोहा, हसनपुर, नौगांवा सादात व गजरौला में बड़े स्तर पर कार्य किए जाएंगे।