फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nepal violence: Orders worth lakhs of Dholaks cancelled

नेपाल हिंसा : ढोलक के लाखों के आर्डर निरस्त

Thu, 11 Sep 2025 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 11 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Nepal violence: Orders worth lakhs of Dholaks cancelled
अमरोहा के कैलासा बाइपास रोड ​स्थित ढोलक कारखाना में ढोलक तैयार करते कारीगर। संवाद
अमरोहा। नेपाल में हुई हिंसा का असर अमरोहा के ढोलक और डमरू के कारोबार पर पड़ने लगा है। बड़ी संख्या में अमरोहा से ढोलक व डमरू नेपाल सप्लाई होता है लेकिन हिंसा के बाद 20 घंटे में ही करीब 70 लाख रुपये के आर्डर निरस्त हुए हैं।
विज्ञापन

अचानक ऑर्डर निरस्त होने से कारोबारी परेशान है। बड़ी संख्या में तैयार माल कारोबारियों के गोदामों में रखा है। आने वाले नवरात्र तक कारोबारियों को बड़ा नुकसान होने का डर है। ऑर्डर निरस्त होने से कारोबारियों को त्योहारी सीजन से पहले निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन


अमरोहा के एक जिला एक उत्पाद में शामिल ढोलक की थाप की गूंज देश के कई हिस्सों के अलावा विदेशों में भी खूब सुनाई देती है। हर साल यहां से बड़ी संख्या में ढोलक और डमरू का निर्यात त्योहारी मौकों देश-विदेश को खूब किया जाता है। ढोलक कारोबारियों के लिए नेपाल भी एक बड़ा बाजार है लेकिन इस बार त्योहारी सीजन से पहले ढोलक कारोबारियों को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल हिंसा ने ढोलक निर्माता व निर्यात कारोबारियों को निराश कर दिया है। त्योहारी सीजन शुरू होने से ऐन पहले नेपाल में शुरू हुई हिंसा ने कारोबारियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। नवरात्र पर करीब 70 लाख रुपये की ढोलक व डमरू निर्यात करने का ऑर्डर मिला था जिसके लिए तेजी के साथ माल को तैयार किया जा रहा था लेकिन नेपाल में हुई हिंसा के बाद ऑर्डर निरस्त होने की खबर से कारोबारियों को चिंतित कर दिया है।
जिलेभर में हैं करीब 300 इकाइयां
ढोलक अमरोहा की पहचान है। ओडीओपी में शामिल ढोलक तैयार करने की यहां करीब 300 छोटी व बड़ी इकाइयां हैं। हर त्योहारी मौके पर यहां से बड़ी संख्या में ढोलक व डमरू तैयार कर उनका निर्यात किया जाता है।
- नेपाल हिंसा का असर ढोलक कारोबार पर साफ देखा जा रहा है। हर साल यहां से बड़ी संख्या में ढोलक व डमरू नेपाल भेजे जाते रहे हैं। नवरात्र पर भी इस बार करीब 70 लाख रुपये की ढोलक व डमरू को निर्यात करने का ऑर्डर मिला था लेकिन हिंसा के बाद ऑर्डर निरस्त होने की सूचना ने निराशा दी है। आगे भी ऑर्डर मिलने की फिलहाल कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है। - राजीव कुमार प्रजापति, अध्यक्ष, ढोलक हस्तकला एसोसिएशन अमरोहा


- पितृ पक्ष के बाद नवरात्र से ढोलक कारोबार थोड़ा परवान चढ़ता है। देश- विदेश में आपूर्ति के ऑर्डर मिलने शुरू हो जाते है। नेपाल के लिए भी हर साल बड़ी संख्या में ढोलक व बच्चों की ढोलक और डमरू का निर्यात किया जाता है लेकिन इस बार नेपाल हिंसा ने ढोलक कारोबारियों को निराश कर दिया है। अब ऑर्डर मिलने की उम्मीद भी कम ही दिखाई दे रही है। इससे व्यापारियों में निराशा है। - दीपक अग्रवाल, अध्यक्ष, लकड़ी हस्तकला एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed