फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Neglect: Illegal cuts threaten the safety of Kanwariyas

अनदेखी : अवैध कटों से कांवड़ियों की सुरक्षा को खतरा

Wed, 11 Feb 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 11 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Neglect: Illegal cuts threaten the safety of Kanwariyas
जोया क्षेत्र में अवैध कट से बाइक निकालता बाइक सवार। संवाद - फोटो : credit
अमरोहा। हाईवे पर पुलिस प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर रूट डायवर्जन करने की योजना तो बनाई है, लेकिन अभी तक अवैध कटों को बंद नहीं कराया गया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में हाईवे पर बने अवैध कटों से कुछ पैदल तो कुछ लोग बाइक लेकर सड़क पार करते हुए दिखाई दिए। यह स्थिति तब है जब रोजाना प्रशासनिक बैठकों में अवैध कटों को बंद करने के दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन

ब्रजघाट से लेकर पाकबड़ा तक हाईवे पर कई जगह से रेलिंग गायब होने से अवैध कट बन गए थे। इन अवैध कटों से कार, बाइक और अन्य वाहन सड़क पार करते देखे जा सकते थे। पिछले कुछ दिनों में पाकबड़ा से लेकर गजरौला तक कई स्थानों पर रेलिंग लगाई गई है। इसके बाद भी कई डिडौली, जोया और गजरौला क्षेत्र में कई जगह अवैध कट अभी भी बने हुई हैं। रेलिंग के खत्म होने के बाद लोगों ने निकलने का ठिकाना बना लिया है। अवैध कटों की वजह से हादसे हो जाते है, जिनमें लोगों की जान भी चली जाती है।
विज्ञापन

प्रशासन हर बार अवैध कटों को बंद कराता है, लेकिन कुछ दिन बाद फिर अवैध कट खोल लिए जाते हैं। छह लेन के दिल्ली हाईवे पर बने अवैध कट हादसों का शॉर्टकट बन रहे हैं। पिछले दिनों में अवैध कट से सड़क पार करते समय रजबपुर बाईपास, अतरासी चौराहा, डिडौली, चौधरपुर ओवरब्रिज और बुढ़नपुर में सबसे ज्यादा हादसे हुए हैं। पूरे दिन दोपहिया वाहन हाईवे से आरपार होकर गलत दिशा में पहुंच जाते हैं। इस कारण अक्सर भारी वाहन या दोपहिया वाहन सवार हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोया और डिडौली के बीच फैक्टरियां भी पड़ती हैं। हादसे की वजह भी जल्दी में सड़क पार करना बन जाती है। कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। 15 फरवरी महाशिवरात्रि है। शिवभक्त कांवड़ लेकर हरिद्वार से लौटने लगे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हाईवे पर वाहनों का संचालन बंद करते हुए रूट डायवर्जन किया जाता है। लेकिन, हाईवे पर बने यह अवैध कट उनके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed