{"_id":"673bb0d5472f080f8206d36a","slug":"naugawan-inspector-accused-of-misbehaving-with-a-lekhpal-transferred-sent-to-rajabpur-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-129397-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: लेखपाल से अभद्रता के आरोप में घिरे नौगांवा इंस्पेक्टर का तबादला, रजबपुर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: लेखपाल से अभद्रता के आरोप में घिरे नौगांवा इंस्पेक्टर का तबादला, रजबपुर भेजा
Tue, 19 Nov 2024 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
खनन का ट्रैक्टर थाने में खड़ा करने को लेकर लेखपाल से अभद्रता करने के आरोप में घिरे नौगांवा सादात इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह को एसपी ने हटा दिया है। उन्हें रजबपुर थाने की जिम्मेदारी दी है। जबकि, रजबपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार को नौगांवा सादात कोतवाली भेजा है। कई दिन तक हड़ताल करने वाले लेखपाल तिगरी मेले के कारण काम पर लौट गए थे, उन्होंने इंस्पेक्टर पर कार्रवाई नहीं होने पर दोबारा से हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी थी। इसके अलावा प्रभारी न्यायालय सुरक्षा और प्रभारी मॉनिटरिंग सेल के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
24 अक्तूबर की दोपहर नौगांवा सादात तहसीलदार लकी सिंह के निर्देश पर कस्बे में तैनात लेखपाल पीतांबर सिंह ने मिट्टी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा था। ट्रैक्टर के चालक ने मिट्टी उठाने की अनुमति दिखाई थी। लेकिन, इसके बाद तहसीलदार ने मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली को थाने में खड़ा कर जांच करने की बात कही थी। लेखपाल पीतांबर ट्रैक्टर को नौगांवा सादात थाने में खड़ा करने पहुंचे थे। आरोप है कि इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह और हेड मोहर्रिर ने उनके साथ अभद्रता की थी। इसके बाद आक्रोशित लेखपालों ने थाने के बाहर मिट्टी भरे ट्रैक्टर को सड़क पर खड़ा करके बिजनौर रोड जाम कर दिया था। थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए थे। लेखपालों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के तबादले की मांग की थी।
तहसीलदार भी मौके पर पहुंचीं थी। गलत रवैये को लेकर पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई थी। काफी देर तक पुलिसकर्मियों और लेखपालों के बीच नोकझोंक भी हुई थी। मामले को लेकर करीब 10 दिन तक लेखपालों ने कार्य बहिष्कार आंदोलन किया था। इतना नहीं हसनपुर, धनौरा, अमरोहा और नौगांवा सादात के सभी लेखपाल हड़ताल पर चले गए थे।
विज्ञापन
सोमवार को एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि नौगांवा सादात इंस्पेक्टर प्रेमपाल को रजबपुर की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि, रजबपुर इंस्पेक्टर सुनील कुमार को नौगांवा सादात भेजा है। इसके अलावा प्रभारी न्यायालय सुरक्षा लोकेंद्रपाल सिंह को प्रभारी मॉनिटरिंग सेल और प्रभारी मॉनिटरिंग सेल प्रभारी जय कुमार को न्यायालय सुरक्षा प्रभारी बनाया है।