फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   National Income and Merit Based Examination will be held today at five centres.

Amroha News: अमरोहा फाउंडेशन ने नौ विकेट से जीता मुकाबला

Sun, 09 Nov 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 09 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
National Income and Merit Based Examination will be held today at five centres.
अमरोहा। शहीद स्क्वाड्रन लीडर इंतजाम हुसैन नकवी की याद में अमरोहा फाउंडेशन की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन नोएडा के पायनियर ग्राउंड पर किया गया। पहला मैच अमरोहा फाउंडेशन इलेवन और रैंस रॉयल के बीच खेला गया। रैंस रॉयल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रनों का स्काेर खड़ा किया।
विज्ञापन

जवाब में अमरोहा फाउंडेशन ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अदनान शब्बीर ने नाबाद 107 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता जबकि मुजाहिद खान को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। कमेंट्री सेफ व नोमान हैदर ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सैयद आले आबू तूराब और डॉ. दीप गोयल ने की। अमरोहा के पुराने खिलाड़ियों को मोमेंटो और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में जुल्फिकार अली भुट्टो, गुलजार खान, इकबाल हैदर नकवी आदि शामिल रहे। फाउंडेशन की अध्यक्ष नरगिस नकवी और अध्यक्ष फरमान हैदर नकवी ने अतिथियों का स्वागत किया। फाउंडेशन के सरपरस्त सैयद सिबते हैदर नकवी ने कहा कि संस्था पिछले 11 वर्षों से समाज सेवा में कार्यरत है। शहीद इंतजाम नकवी की पत्नी नरगिस नकवी ने कहा कि देश के लिए जान देने वाले शहीदों को याद करना आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देता है। संचालन ताहिर जैदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed