फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mytire place will constuct before collectrote

शहीदों को सम्मान, कलेक्ट्रेट के सामने के पार्क में स्तंभ पर नाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
mytire place will constuct before collectrote
अमरोहा। कलक्ट्रेट के सामने के पार्क को शहीद स्मारक स्थल बनाया जाएगा। रंग-बिरंगी लाइटें लगेंगी। इसमें एक स्तंभ बनेगा, जिसमें जिले के शहीदों के नाम अंकित रहेंगे। 1857 की क्रांति से लेकर जंग-ए-आजादी के दीवानों को और सम्मान मिलेगा। इसके लिए कवायद शुरूकर दी गई है। जल्द ही इसके लिए कार्य शुरूहो सकता है।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने सोमवार को कलक्ट्रेट के सामने के पार्क का निरीक्षण किया। दरअसल उन्होंने पार्क को शहीद स्मारक स्थल बनाने की योजना तैयार की है। इसके बाद रोटरी क्लब रॉयल्स की टीम ने गोद लेने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने पदाधिकारियों के साथ पार्क का निरीक्षण किया। उसके सुंदरीकरण के क्रियान्वयन पर जोर दिया। डीएम ने पार्क में पॉथ वे को और बेहतर बनाने को कहा ताकि टहलने के दौरान लोगों को सुखद अहसास हो सके। इसके अलावा पेड़ के संरक्षण के निर्देश दिए। कहा कि पेड़ों का महत्व है। अध्यक्ष विशाल टंडन ने बताया कि शहीद स्मारक स्तंभ बनाने की तैयारी शुरूहो गई है। पार्क का सुंदरीकरण कराएंगे। क्लब ने गोद ले दिया है। अब इसका नियमित संरक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सचिव संजीव माहेश्वरी, अंकित अग्रवाल, कपिल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed