फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   my son was killed in ragging

रैगिंग करने वालों ने की मेरे बेटे की हत्या

Thu, 15 Dec 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 15 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
my son was killed in ragging
Murder
मेरा बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। कालेज प्रशासन जानबूझकर उसके डिप्रेशन में होने की बात फैला रहा है। वो बिल्कुल ठीक हो चुका था। रैगिंग करने वालों ने मेरे बेटे की हत्या की है, गला घोंटकर मारा है। कॉलेज प्रशासन, प्रिंसिपल, वार्डन और चीफ प्रॉक्टर भी हत्या का षड्यंत्र रचने में शामिल हैं। क्योंकि रैगिंग की शिकायत करने पर वो उल्टा उसी को डांटते थे। पंकज फोन पर कॉलेज के खराब अनुशासन के बारे में बताता था। 
विज्ञापन


 एक दिन पहले ही अपनी मां से कॉलेज से ले जाने को कहा था। एसपी से मिलने पहुंचे छात्र पंकज के पिता ये बताते हुए फूट-फूट कर रो पड़े। उन्होंने एसपी से शिकायत तो की ही, डिडौली कोतवाली में हत्या की तहरीर दी है। वहीं पुलिस किसी कार्रवाई से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


डिडौली के डीएनएस कॉलेज के हास्टल बेड पर मृत पाए गए बीटेक छात्र के पिता प्रमोद तोमर और परिजन गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक डा. शिवा शिंपी चनप्पा से मिलकर परिजनों ने कहा कि डिडौली के डीएनएस इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले बीटेक छात्र पंकज तोमर ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर उससे बात होतीं थी तो वो कॉलेज का अनुशासन सही नहीं होने की शिकायत करता था। हमेशा यह कहता था कि सीनियर छात्र उसे परेशान कर रहे हैं। अपने साथ रैगिंग की बात भी कहता था। आरोप लगाया कि शिकायत करने पर चीफ प्रॉक्टर हॉस्टल के वार्डन व प्रिंसिपल उल्टे पंकज को ही डांटते थे।

कल सुबह साढ़े आठ बजे उससे बातें हुईं तो उसने अपनी मां निर्मला देवी से उसे कॉलेज से ले जाने को कहा था। पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे कॉलेज के एक छात्र ने फोन कर सूचना दी कि पंकज की हालत खराब है।


 छात्र के पिता शाम को चार बजे कॉलेज में पहुंचा तो यहां भीड़ लगी थी। आरोप लगाया कि रैगिंग करने वाले दबंग छात्रों ने पंकज की जूते के फीते से गला घोंट कर हत्या कर दी। कॉलेज प्रशासन, प्रिंसिपल, वार्डन व चीफ प्रॉक्टर पर छात्र की हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। पुलिस अफसरों से मिल कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed