फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murderer constable sent to jail

गजरौला थाने में एक घंटा 35 मिनट रहा महिला कांस्टेबल का हत्यारोपी सिपाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
murderer constable sent to jail
गजरौला (अमरोहा)। 31 जनवरी की शाम घर में घुसकर महिला कांस्टेबल मेघा चौधरी की गोली मारकर हत्या कर खुद को गोली मारने वाले सिपाही मनोज ढल को पुलिस ने मुरादाबाद के साईं हास्पिटल से गिरफ्तार कर लिया। एक घंटा 35 मिनट तक उससे थाने में पूछताछ की गई। इसके बाद दोपहर दो बजे उसे यहां से कोर्ट के लिए ले जाया गया। कोर्ट ने आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

हरियाणा के जिला कैथल निवासी थाना सैदनगली के सिपाही मनोज ने 31 जनवरी को गजरौला में तैनात सिपाही मेघा चौधरी ( मूल निवासी थाना तितावी मुजफ्फरनगर) के यहां मोहल्ला अवंतिका नगर स्थित किराए के कमरे पर पहुंचकर उसे तमंचे से गोली मार दी थी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली थी। मुरादाबाद में उपचार के दौरान मेघा की मौत हो गई थी। मृतका के भाई सागर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सिपाही मनोज के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद एसपी सुनीति ने उसे निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली की मुरादाबाद में उपचाराधीन सिपाही मनोज ढल की हालत में सुधार है और उसे डिस्चार्ज किया जाएगा। इस पर इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने एसपी सुनीति को अवगत कराया। उनका निर्देश मिलने के बाद उन्होंने एसआई देवेंद्र कुमार को उसकी गिरफ्तारी के लिए मुरादाबाद भेज दिया। अपरान्ह 12 बजकर 25 मिनट पर पुलिस निजी कार में हत्यारोपी सिपाही मनोज ढल को लेकर थाने पहुंची। कार में पीछे की सीट पर बैठे हत्यारोपी को पुलिसकर्मियों ने सहारा देकर बाहर निकाला। यहां बंद कमरे में उससे घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ की गई। वह थाने में एक घंटा 35 मिनट तक पुलिस कस्टडी में रहा। दोपहर दो बजे उसे यहां से कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed