फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder of mba student

एमबीए की छात्रा की गला घोटने के बाद ईट से कुचल कर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
murder of mba student
अमरोहा। एमबीए की छात्रा की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव जोया रोड स्थित हिल्टन कान्वेंट स्कूल के पास पड़ा मिला। पुलिस को मौके पर दो फोन, वोटर आईडी और उसका बैग मिला है। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी, एएसपी और सीओ सिटी ने घटनास्थल का मुआयना किया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने घटनास्थल पर सबूत जुटाए। उसके गले पर भी निशान मिले हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अब अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के पचोखरा मेहरबान अली निवासी बीना चौधरी के पति दिनेश चौधरी पिछले 20 साल पहले लापता हो गए थे। लिहाजा बीना चौधरी अपने बेटे अंकित और बेटी नेहा चौधरी के साथ अमरोहा नगर के मोहल्ला पीरगढ़ निवासी देवर कमल सिंह के साथ रहती हैं। नेहा चौधरी मेरठ की सुभारती यूनिवर्सिटी में एमबीए फाइनल की छात्रा है जबकि वह दिल्ली में रहकर नोएडा में एक निजी बैंक की एक फ्रेंचाइजी में नौकरी करती है। रविवार की शाम नेहा दिल्ली से घर लौटने वाली थी, उसने शाम करीब छह बजे फोन कर इसकी जानकारी दी थी। लेकिन रविवार की सुबह करीब 10 बजे उसका शव जोया रोड अतरासी बाईपास रोड स्थित हिल्टन कान्वेंट स्कूल के पास गत्ता फैक्टरी के पीछे प्लॉट में पड़ा मिला।
विज्ञापन

शव के गले पर भी निशान हैं। पुलिस का अनुमान है कि हत्यारोपी ने उसका पहले गला घोंटा और बाद में सिर ईंट से कुचल दिया था। शव को सबसे पहले कबाड़ बीनने गए व्यक्ति ने देखा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। एसपी सुनीति, एएसपी अजय प्रताप सिंह, सीओ सिटी विजय कुमार राना, एसओ सुरेश गौतम ने मुआयना किया। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed