फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder of madarsaa student

शिकायत से डरकर साथी ने घोंट दिया था मोनिस का गला

Tue, 20 Dec 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 20 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
murder of madarsaa student
Murder
 डेढ़ महीने पहले दरियापुर में हुई मदरसा छात्र की हत्या से पर्दा उठ गया है। पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार कर दावा किया है कि, मोनिस की हत्या साथ पढ़ने वाले इसी किशोर ने की थी। पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी ने मोनिस से दरिंदगी करने की कोशिश की थी, मगर विफल रहने के बाद कहीं मोनिस शिकायत न कर दे, इसी  डर से उसे गिराकर छाती पर चढ़ बैठा। इसके बाद कपड़े से गला घोंट दिया। मरने से पहले मोनिस  ने काफी संघर्ष किया था। आरोपी  ने वारदात को कुबूल कर            लिया        है।
विज्ञापन


मूलरूप से कांठ थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी संजय खान उर्फ महमूद 15 साल से शहर के मुरादाबादी गेट मोहल्ले में रहता था। संजय का 12 वर्षीय बेटा मोनिस उर्फ तल्हा देहात थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में खैरुल बसर हिदायत उलूम मदरसे में पढ़ता था। दो नवंबर की दोपहर उसकी लाश गन्ने के खेत में मिली थी। छानबीन के बाद पुलिस ने डिडौली कोतवाली के जोई गांव निवासी किशोर को सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि, किशोर भी मदरसे में पढ़ता है। घटना के दिन किशोर ने मोनिस से दरिंदगी की कोशिश की थी, मगर उसने विरोध कर दिया। इसके बाद मोनिस ने मदरसे में शिकायत करने को कहा था। जिससे किशोर डर गया। उसने मोनिस को जमीन पर गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी छाती पर चढ़ कर बैठा और कपडे़ से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। मोनिस ने जान  बचाने को काफी संघर्ष किया था, लेकिन किशोर उस पर भारी  पड़ गया। 
थानाध्यक्ष मोहित चौधरी ने बताया कि हत्यारोपी किशोर मोनिस के साथ पढ़ता था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने घटना कबूल कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed