फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder of histrysheeter in moradabad

अपराध छोड़कर खादी का चोला पहनना चाहता था शौकत

Sun, 27 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 27 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
murder of histrysheeter in moradabad
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
भले ही पाशा ने अपराध की दुनिया का रास्ता चुनकर बेहताशा नाम कमाया हो, लेकिन उसका ख्वाब खादी का चोला पहनकर राजनीति में आना था। एक बार वह अमरोहा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत आजमा चुका था, लेकिन क्षेत्रीय जनता ने उसको स्वीकार नहीं किया था। जबरदस्त हार से वह इस कदर गुस्साया कि पुलिस के रिकार्ड में इतिहास बनाता गया। कभी यूपी तो कभी दिल्ली की पुलिस उसके पीछे लगी रही। 
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव टिकिया फत्तेहपुर माफी निवासी शौकत एक मध्यम परिवार से ताल्लुक रखता था, लेकिन जमीन के चक्कर में करीब 25 साल की उम्र में उसका भूरा से झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन


इसके बाद उसने दिनदहाड़े उसकी हत्या कर दी थी। अन्य कई घटनाएं भी पुलिस के रिकार्ड का हिस्सा बनी थी, लेकिन इन सब अपराधों को वह राजनीति में उतरकर छिपाना चाहता था। इसलिए 2007 में वह जमानत पर छूटकर आया और अमरोहा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भर दिया। जबरदस्त चुनाव लड़ा, लेकिन जमानत जब्त हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक बनने का सपना टूट गया, जिसके बाद उसने राजनीति में भाग नहीं लिया, लेकिन राजनेताओं से करीबियां जरूर रखीं। अपराधों में लगातार उसका नाम चर्चाओं में बना रहा। वेस्ट यूपी तो कभी दिल्ली की पुलिस उसकी तलाश में भटकती रही, मगर कामयाबी कम ही मिली। अधिकतर मामलों में वह खुद ही सरेंडर हुआ। तिहाड़ की एक अदालत ने उसको सजा सुनाई, जिसके बाद अब वह पैरोल पर ही बाहर निकला हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed