{"_id":"5f666a568ebc3e7493025b7a","slug":"murder-jpnagar-news-mbd363207781","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी बैठाने को लेकर हुई मारपीट का बदला लेने को साथियों ने की थी टेंपो चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी बैठाने को लेकर हुई मारपीट का बदला लेने को साथियों ने की थी टेंपो चालक की हत्या
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस ऑफिस में अनमोल हत्याकांड का खुलासा करते एएसपी अजय प्रताप सिंह।
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। पच्चीस दिन पहले गजरौला थाना में हुई टैंपो चालक की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। उसकी हत्या सवारी बैठाने को लेकर हुई मारपीट का बदला लेने के लिए साथियों ने की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि वांछित धारा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
शनिवार को पुलिस ऑफिस में एएसपी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि 26 अगस्त को गजरौला थानाक्षेत्र के कुदैना चक गांव के जंगल में अज्ञात शव बरामद हुआ था। शव की शिनाख्त अनमोल पुत्र अनिल कुमार निवासी बनथला थाना लोनी जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए इंस्पेक्टर आरपी शर्मा को टीम के साथ लगाया गया। पुलिस ने शनिवार को नन्हे उर्फ सोमपाल निवासी तिगरिया थाना आदमपुर, हाल पता पंचशील कॉलोनी थाना टीला मोड़ गाजियाबाद और यशपाल निवासी डीएलएफ मकान नंबर 407 शरदपुरी थाना नंदनगरी शहादरा दिल्ली को जीरो बंधा ब्रजघाट से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दौरान सामने आया कि दोनों आरोपियों ने अपने तीसरे साथी धारा निवासी पंचशील कॉलोनी थाना टीला मोड़ जनपद गाजियाबाद के साथ मिलकर की थी। एएसपी के मुताबिक आरोपी नन्हे, यशपाल और धारा दिल्ली में अनमोल के साथ टैंपो चलाते थे। करीब चार माह पहले अनमोल ने टैंपो में सवारी बैठाने को लेकर आरोपी यशपाल के साथ मारपीट कर उसके 700 रुपये छीन लिए थे। जबकि आरोपी धारा के साथ भी सवारी बैठाने को लेकर मारपीट कर दी थी। इसके बाद तीनों ने अनमोल की हत्या कर उसका टैंपो लूटने की पटकथा लिख डाली।
25 अगस्त की रात नन्हे, यशपाल और धारा ने अनमोल का टैंपो दिल्ली के भोपुरा थ्रीव्हीलर स्टैंड से गंगा नहाने की बात कहकर 600 रुपयों में किराए पर बुक किया। इसके बाद दिल्ली से चलकर रात में करीब दो बजे ब्रजघाट पहुंचे। यहां आरोपियों अगले दिन नहाने की बात कहकर नन्हे की बहन के घर कुदैना चलने को कहा। टैंपो कुदैना चक वाले रास्ते पर गौशाला के सामने पहुंचा था। तभी आरोपियों ने लघुशंका का बहाना कर टैंपो को रुकवा लिया। यहां तीनों ने अनमोल की बांस को डंडे से पिटाई की और टैंपो के क्लच के तार से गला घोटकर हत्या कर दी। बाद में शव को तोराई के खेत में फेंक कर आरोपी नन्हे की बहन के घर चले गए। यहां नन्हे के जीजा रामअवतार ने तीनों आरोपियों के साथ मिलकर खून से सने कपड़े, डंडा को भीमाठीकरी के जंगल में फेंक दिया। इसके बाद रामअवतार को उसके घर पर छोड़कर तीनों गाजियाबाद चले गए थे। पुलिस ने डंडा और खून में सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने हत्यारोपी नन्हे उर्फ सोमपाल, यशपाल और रामअवतार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।