{"_id":"571e72e24f1c1b9327a91d38","slug":"murder-in-marrige-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात चढ़त में बवाल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात चढ़त में बवाल, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 26 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
गजरौला के सरकारी अस्पताल में बछरायूं के गांव विशावली में बारातियों में हुए संघर्ष में घायलों को लाने के बाद लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के विशावली गांव में सोमवार को बारात चढ़त में बवाल हो गए। पहले मैं-पहले मैं को लेकर दो स्थानों से आए बाराती भिड़ गए। दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चल गए। इसमें सुल्तानठेर से आए एक बाराती के सिर पर चारपाई के पाए से प्रहार किए जाने से मौत हो गई, जबकि मारपीट में सात लोग जख्मी हो गए।
इसके बाद भगदड़ मच गई, बगैर विवाह के ही बाराती भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पीड़ित परिजन की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव विशावली निवासी ब्रजेश सिंह पुत्र हरीसिंह की दो बेटी मुन्नी और पार्वती की सोमवार को बारात आई थी। बड़ी बेटी मुन्नी की थाना गजरौला क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर ठेर के शिव कुमार के बेटे पीतम और छोटी बेटी पार्वती की जनपद हापुड़ की गढ़ कोतवाली के गांव चक की मंढैया के भीम से शादी होनी थी।
विज्ञापन
ब्रजेश के परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण दोनों बारातों की आवभगत में जुटे थेे। नाश्ते के बाद चढ़त की तैयारी चल रही थी। दोनों की बारात चढ़त के लिए एक ही रंगशाला तय की गई थी। बारी-बारी से बारात चढ़नी थी। पहले बारात चढ़त के लिए चक की मंढैया से आए बारातियों का सुल्तानपुर ठेर से आए बारातियों से कहासुनी हो गई।
लड़की पक्ष ने हस्तक्षेप कर पहले बड़ी बेटी की बारात चढ़त और फिर छोटी बेटी बारात चढ़त करने का सुझाव रखा लेकिन बात नहीं बन सकी। दोनों बाराती आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के साथ लाठी-डंडे निकल आए। जम कर लाठी डंडे चलने लगे। भगदड़ मच गई। इसी दौरान सुलतानपुर ठेर से आए बाराती 30 वर्षीय महेंद्र पुत्र रूपकिशोर के सिर पर चारपाई के पाए से वार किया गया। जिससे महेंद्र लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
चंद मिनटों में महेंद्र ने दम तोड़ दिया। वहीं डंडे लगने से सुल्तानपुर ठेर का दूल्हा पीतम समेत कृष्ण कुमार व मनोज कुमार पुत्र गण हब्बन, कुंवरपाल पुत्र रूप किशोर, धर्मेंद्र पुत्र खूब चंद, मुकेश पुत्र टेकचंद, योगेश पुत्र डालमन घायल हो गए।
घायलों का गजरौला के सरकारी अस्पताल समेत निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर लिया। समाचार लिखे जाने तक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही थी।