{"_id":"5f46c38f8ebc3e4ade1da2c7","slug":"murder-in-hasanpur-hasanpur-news-mbd3604900145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी जाने के लिए निकली महिला की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी जाने के लिए निकली महिला की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
हसनपुर कोतवाली में महिला की हत्या के बाद कार्रवाई की मांग को पहुंचे परिजन।
- फोटो : HASANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर(अमरोहा)। पति से चल रहे विवाद के चलते बुधवार को हसनपुर से कचहरी जा रही एक महिला की सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई। शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति से विवाद के चलते महिला दो साल से मायके में रह रही थी, वह सुबह के समय घर से कचहरी के लिए कहकर निकली थी। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने ससुराल पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी है।
बताते हैं अमरोहा के मोहल्ला दानिश मदान निवासी 35 वर्षीय अमरीन का निकाह वर्ष 2006 में हसनपुर के मोहल्ला काला शहीद निवासी फाजिल के साथ हुआ था। अमरीन ने दो बेटे व एक बेटी को जन्म दिया। बावजूद इसके पति के साथ अनबन चलती रही। दंपती में कलह होने की वजह से दो वर्ष से अमरीन मायके में रही थी। पुलिस के मुताबिक पति से उसकी मुकदमे बाजी चल रही थी। बुधवार सुबह को वह मायके से कचहरी के लिए कहकर घर से निकली थी। हसनपुर-गजरौला मार्ग से मछरई को जाने वाले लिंक मार्ग पर सड़क किनारे बाग के नजदीक महिला का लहूलुहान शव मिला। दोपहर में उसकी लाश मिलने की सूचना परिजनों को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। मौके पर मिले मोबाइल में डायल नंबर पर कॉल करने पर उसकी शिनाख्त हुई। उसके सिर में गोली लगने जैसा घाव था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी है। देरशाम एएसपी अजय प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
ससुराल पक्ष के दो लोग हिरासत में
हसनपुर। महिला की हत्या के मामले में छानबीन के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि अबतक की जांच पड़ताल के आधार पर शक होने ससुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
-क्षेत्र के गांव मछरई के जंगल में महिला का शव मिला है। उसके सिर में घाव है जो प्रथम दृष्टया गोली लगने जैसा घाव प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चल जाएगा। मायके वालों को परिजनों को सूचना दी गई है। कार्रवाई की तैयारी जा रही है।
-नीरज कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हसनपुर।