{"_id":"5f46c2cd8ebc3e3cfe1aa00f","slug":"murder-gajraula-news-mbd3604899177","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला में युवक की हत्या, खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला में युवक की हत्या, खेत में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव कुदैना में एक तीस वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। उसका रक्तरंजित शव तुरई के खेत से बरामद हुआ है। सिर, माथे और आंख के पास घाव के गहरे निशान थे। गले में बाइक के क्लच का तार भी लिपटा था और पास ही एक छोटा डंडा भी पड़ा था। आसपास बाजरे की रौंदी हुई फसल थी। जगह-जगह पड़े खून के निशान से प्रतीत हो रहा था कि मरने वाले ने मृत्यु पूर्व हत्यारों से जमकर संघर्ष किया होगा। सूचना मिलने पर सीओ सत्येंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। चौकीदार की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
बुधवार की सुबह सवेरे थाना क्षेत्र में ब्रजघाट चौकी के गांव कुदैना चक में गौशाला जाने वाले मार्ग पर किशनलाल के तुरई के खेत में एक युवक का रक्तरंजित शव पड़ा देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रधान रामफल सिंह को दी। प्रधान ने 112 डायल को फोन कर दिया। 112 के अलावा थाना पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। लगभग तीस वर्षीय मृतक के सिर, माथे और आंख के पास गहरी चोट के निशान थे। कपड़े और पूरा शरीर खून से लथपथ था। गर्दन पर बाइक के क्लच का तार भी लिपटा हुआ था। सूचना मिलने पर सीओ सतेंद्र सिंह भी आ पहुंचे और बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण कर इंस्पेक्टर जयवीर सिंह और एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक को निर्देश दिए। मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शव देखकर प्रतीत हो रहा था कि हत्या सुबह तीन से चार बजे के बीच की गई होगी। मौके पर संघर्ष के निशान साफ नजर आ रहे थे। सीओ का कहना था कि वारदात अवैध संबंधों का परिणाम भी हो सकती है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
ये हैं अनसुलझे सवाल
1- मृतक का मोबाइल और चप्पल कौन ले गया?
2- मौके पर बाइक के दो चाभी-पाने भी मिले, वे कहां से आए?
3- आखिर हाईवे से इतनी दूर जंगल में कोई क्यों आएगा?
4- कहीं गांव में ही किसी परिचित के पास तो नहीं आया था मृतक?
5- मारने वाले उसे बाइक पर लेकर आए होंगे, यहीं आकर बिगड़ी होगी बात?
6- मृतक की जेब से क्यों नहीं मिला आधार कार्ड अथवा कोई कागजात?