फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murde of young boy

मामूली विवाद में किशोर की गला दबाकर हत्या

Sun, 25 Sep 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 25 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
murde of young boy
हत्या
 शादी समारोह के लिए चल रहे जनरेटर में छेड़छाड़ से मना करने पर 15 वर्षीय किशोर की उसके हमउम्र किशोर और अन्य आरोपियों ने गली में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। काफी देर बाद उधर से गुजरे परिजनों ने किशोर को मृत पड़ा देखा तो चीख निकल गई।
विज्ञापन


आनन फानन में निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां पर देखते ही डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद एक आरोपी किशोर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और किवाड़ तोड़ कर उसे बाहर निकाला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


देहात थाना क्षेत्र के धनौरा अहीर गांव निवासी सत्तार के बेटे जब्बार और बेटी आसमीन की शनिवार को शादी थी। कई दिन से घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। शुक्रवार की रात घर में तमाम रिश्तेदार और संबंधी आए हुए थे। रोशनी के लिए जनरेटर चल रहा था। बताते हैं कि गांव का ही एक किशोर जनरेटर की चाल कम ज्यादा करने लगा। सत्तार के 15 वर्षीय बेटे शकील ने उसे मना किया तो दोनों में विवाद हो गया। आरोपी किशोर ने विवाद की बात अपने भाई नूरा को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद किशोर का भाई आया तथा शकील को पड़ोस की गली में ले गया। दोनों में काफी देर तक संघर्ष हुआ। दोनों भाइयों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर शकील की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शकील का हत्यारोपी किशोर अपने घर में किवाड़ बंद कर छिप गया। उधर परिजनों ने शकील को गली में पड़ा देखा तो आनन फानन में निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां पर देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

इधर सूचना पाकर थाना पुलिस गांव में पहुंची। घटना के बारे में जानकारी की। परिजनों और ग्रामीणों के बताने पर थाना पुलिस ने किवाड़ तोड़ कर कमरे में अंदर बंद शकील के हत्यारोपी किशोर को बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। मृतक के भाई गफ्फार की तहरीर पर थाना पुलिस मोहम्मद अली, नूरा, नईम और मुनाजिर के खिलाफ मामला पंजीकृत किया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

एसओ ऋषि कुमार के मुताबिक जनरेटर की रेस कम ज्यादा करने को लेकर शकील का विवाद हो गया था। इसके बाद शकील से किशोर का संघर्ष हुआ। कहीं नाजुक अंग पर वार हो जाने से उसकी मौत हो गई। हालांकि असली वजह पीएम रिपोर्ट बाद ही आएगी। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक किशोर हिरासत में है। पूछताछ की जा रही है। उधर किशोर की हत्या की खबर मिलने पर सीओ सिटी शील कुमार भी गांव में पहुंचे। घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी की। 

शादी की खुशियों की जगह कोहराम
धनौरी अहीर गांव निवासी सत्तार के घर जहां एक दिन पहले खुशियां बिखर रही थी, वहीं अब कोहराम मचा है। सत्तार के छह बेटों में मृतक शकील सबसे छोटा था। बड़े बेटे गफ्फार व बेटी आसमीन की शादी है। घर में रिश्तेदार और संबंधी डटे हुए थे। दो शादियों के कारण घर में खासी रौनक थी, मगर सबसे छोटे बेटे शकील की गांव के ही लड़कों द्वारा गला दबाकर हत्या कर देने से शादी की खुशियां काफूर हो गईं। जहां पर एक दिन पूर्व लोग आनंद मना रहे थे, वहां शनिवार को कोहराम मचा था। रिश्तेदार और संबंधियों का भी रो रोकर बुरा हाल था।

आंखों में आंसू लेकर पिया के घर रुखसत हुई आसमीन
सत्तार ने बेटी आसमीन की शादी हसनपुर के भीकनपुर में तय की है। शनिवार को बारात आनी थी। मगर जैसे ही शकील की हत्या की मनहूस खबर मिली। इरादा बदल गया। ढोल नगाड़े से बारात की जगह निकाह की बस रस्म अदायगी की गई। पांच-छह लोग ही बारात में आए थे। सबसे छोटे भाई की मौत से गमगीन बहन आसमीन पिया के घर को रुखसत हुई।


उसके चेहरे पर शादी की खुशियों की बजाय भाई की मौत का गम साफ झलक रहा था। वहीं बड़े भाई गफ्फार की बारात रविवार को कुंदरकी में जाएगी। शकील की मौत से दुखी परिजन धूमधाम से दुल्हन नहीं लाएंगे, बल्कि कुछ ही लोग बारात में जाकर जरूरी रस्म अदा करेंगे। ग्रामीणों का कहना था कि ऊपर वाला दुखों का ऐसा पहाड़ किसी के घर पर न डाले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed