फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Muhammad Ali and Nadeem dominate the Mehboob Classic Bodybuilding Championship

Amroha News: महबूब क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में मोहम्मद अली और नदीम का दबदबा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Muhammad Ali and Nadeem dominate the Mehboob Classic Bodybuilding Championship
अमरोहा। शहर के आईएम इंटर कॉलेज में शनिवार रात आयोजित महबूब क्लासिक मैन फिजिक बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन चैंपियनशिप में यूपी और उत्तराखंड के बॉडी बिल्डरों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में नोएडा के मोहम्मद अली ने चैंपियन ऑफ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, जबकि मुरादाबाद के मोहम्मद नदीम ने मसल्स मैन ऑफ यूपी इंटर स्टेट का खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


यूपी चैंपियनशिप के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 100 बॉडी बिल्डरों ने अलग-अलग कैटेगरी में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सदर विधायक महबूब अली ने की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस, पोजिंग और बॉडी स्ट्रक्चर का शानदार प्रदर्शन किया। मैन फिजिक प्रतियोगिता में उत्तराखंड के कल्पित विष्ट चैंपियन बने। वहीं मोस्ट इम्प्रूव्ड चैंपियन का खिताब उत्तराखंड के नरेश ने हासिल किया, जबकि बेस्ट पोजर का पुरस्कार नोएडा के सद्दाम को मिला। जूनियर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मेरठ के ललित प्रथम स्थान पर रहे। क्लासिक बॉडी बिल्डिंग वर्ग में मोहम्मद अली ने पहला, मोहम्मद नदीम ने दूसरा, नरेश ने तीसरा, सद्दाम ने चौथा तथा मेरठ के दानिश खान ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। फ्रेशर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद के जाबिर ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर विधायक महबूब अली और पूर्व एमएलसी परवेज अली ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजक हाजी इकरार अंसारी, महासचिव अल्ताफ अहमद, डॉ. नजमुन नबी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका शिवराम थापा, राजेंद्र प्रसाद, मोहम्मद सलीम, अलीमुद्दीन, शाहनवाज सिद्दीकी और दीपक कुमार ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed