फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   MPs, MLAs and district presidents of parties will seal the cost of goods

सामानों की कीमत पर सांसद, विधायक और दलों के जिलाध्यक्ष लगाएंगे मुहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
MPs, MLAs and district presidents of parties will seal the cost of goods
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में राजनीतिक दल और प्रत्याशियों के लिए विभिन्न तरह के सामानों के व्यय दरों का निर्धारण तीन जनवरी को होगा।
विज्ञापन

बसपा सांसद, सपा और भाजपा विधायकों के अलावा भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, रालोद, भाकपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्षों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। इन सभी नेताओं की मौजूदगी में विभिन्न वस्तु और खाद्य पदार्थों की दरों को अंतिम मुहर लगाई जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रामगोपाल ने बताया कि कलक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे से बैठक शुरू होगी। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार समेत अन्य सभी तरह के खर्च तय किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बसपा सांसद कुंवर दानिश अली, लोक लेखा समिति के सभापति और विधायक महबूब अली, विधायक संगीता चौहान, विधायक राजीव तरारा और विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के अ लावा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर, सपा जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया, बसपा जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह, एनसीपी जिलाध्यक्ष हशमत अल्वी, रालोद जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी आदि से उपस्थित रहने के लिए आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed