फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   MP Danish Ali: After Rahul, Danish met Sonia Gandhi, may soon join Congress

MP Danish Ali: राहुल के बाद सोनिया गांधी से मिले दानिश, एक्स पर किया पोस्ट, जल्द थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ

Fri, 15 Mar 2024 01:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 01:12 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले अमरोहा के सांसद दानिश अली ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड कर सोनिया गांधी को त्याग की मूर्ति बताया है। कांग्रेस नेताओं के बीच बढ़ती नजदीकियों से साफ है कि दानिश अमरोहा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं।

विज्ञापन
MP Danish Ali: After Rahul, Danish met Sonia Gandhi, may soon join Congress
सोनिया गांधी से मिलते एमपी दानिश अली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमरोहा के सांसद दानिश अली ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद सोनिया गांधी से मुलाकात की है। उनके साथ की एक फोटो अपलोड करके सोनिया गांधी को त्याग की मूर्ति बताया है। लगातार दानिश अली और कांग्रेस नेताओं के बीच बढ़ती नजदीकियों से साफ है कि वह अमरोहा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं।

विज्ञापन


वहीं, सपा और कांग्रेस गठबंधन में अमरोहा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई है। अमरोहा सांसद दानिश अली को बहुजन समाज पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। जिसके बाद से दानिश अली और राहुल गांधी के बीच काफी नजदीकियां देखी गईं। बृहस्पतिवार को दानिश अली ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दानिश अली ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अमरोहा से मेरे दूसरे लोकसभा चुनाव के लिए बलिदान की प्रतीक सोनिया गांधी का आशीर्वाद पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उनका दिल भारत के गरीबों के लिए धड़कता है।

आगे लिखा कि उनकी अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) थी जिसने मनरेगा, आरटीआई, शिक्षा का अधिकार, खाद्य सुरक्षा विधेयक जैसे ऐतिहासिक गरीब समर्थक और पारदर्शिता कानून बनाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed